धमतरी, 6 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के बिरनपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में कृषि कार्य कर रहे किसानों की नजर करीब 10 फीट लंबे अजगर पर पड़ी। विशालकाय अजगर को देखते ही किसानों में दहशत फैल गई और आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगरी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश चंदनिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।,वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू किया जा सके।


















