रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे।
इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने अलग-अलग जिलों में आयोजित होने वाले समारोहों के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची में कुल 33 जिलों/क्षेत्रों के लिए मुख्य अतिथियों के नाम तय किए गए हैं।
मुख्य अतिथियों को संबंधित जिलों में पहुंचकर ध्वजारोहण करने के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा…
15 अगस्त 2026: जिलेवार मुख्य अतिथियों की पूरी लिस्ट
क्रम जिला मुख्य अतिथि
1 रायपुर विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री
2 बिलासपुर तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री
3 दुर्ग अरुण साव, उप मुख्यमंत्री
4 बस्तर विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
5 राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
6 सरगुजा रामविचार नेताम, मंत्री
7 महासमुंद दयालदास बघेल, मंत्री
8 दंतेवाड़ा केदार कश्यप, मंत्री
9 कबीरधाम लखन लाल देवांगन, मंत्री
10 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
11 रायगढ़ ओ.पी. चौधरी, मंत्री
12 कांकेर टंकराम वर्मा, मंत्री
13 सूरजपुर लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री
14 जांजगीर-चांपा गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
15 जशपुर राजेश अग्रवाल, मंत्री
16 बालोद गजेन्द्र यादव, मंत्री
17 बलौदाबाजार बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
18 बेमेतरा विजय बघेल, सांसद
19 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई संतोष पाण्डेय, सांसद
20 कोंडागांव भोजराज नाग, सांसद
21 बलरामपुर चिंतामणि महाराज, सांसद
22 सारंगढ़-बिलाईगढ़ राधेश्याम राठिया, सांसद
23 गरियाबंद रूपकुमारी चौधरी, सांसद
24 सक्ती कमलेश जांगड़े, सांसद
25 बीजापुर महेश कश्यप, सांसद
26 सुकमा देवेन्द्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद
27 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा सांसद
28 कोरबा अमर अग्रवाल, विधायक
29 धमतरी अजय चंद्राकर, विधायक
30 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही धर्मजीत सिंह, विधायक
31 मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, विधायक
32 कोरिया भैया लाल राजवाड़े, विधायक
33 नारायणपुर लता उसेंडी, विधायक
रायपुर में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजरोहण
राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में निर्धारित मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।
जारी निर्देश के अनुसार संबंधित मुख्य अतिथि से परामर्श कर कार्यक्रम का निर्धारण करने के लिए भी कहा गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर तैयारियां जारी हैं।





















