न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal: 14 अगस्त 2026 का राशिफल, मेष से मीन तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा

14 अगस्त 2026 का राशिफल पढ़ें। मेष से मीन तक जानें आज नौकरी, बिजनेस, करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन।

August 14, 2026 2:34 AM
---Advertisement---11

आज का राशिफल 14 अगस्त 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी राशि के जातकों को नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सूर्य और गुरु चतुर्थ भाव में तथा चंद्रमा पंचम भाव में रहकर नौकरी और करियर के लिए अनुकूल परिणाम देंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। हालांकि काम को टालने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है, इसलिए जरूरी कार्य समय पर पूरा करें। बिजनेस से जुड़े लोगों के कुछ बड़े काम पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में विवाद से बचें और अपने काम पर अतिरिक्त ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

आज का उपाय: श्रावण माह में भगवान शिव की उपासना करें और ऑफिस में क्रोध पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%

वृषभ राशि

दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज चंद्रमा और केतु चतुर्थ भाव में रहेंगे, जबकि गुरु, बुध और सूर्य तृतीय भाव में स्थित हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। नौकरी में नई सफलता मिलने के योग हैं। मानसिक चिंता से खुद को दूर रखें। वित्तीय और आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरी की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें।

आज का उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और मसूर की दाल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

आज का दिन साधारण रहेगा। सूर्य, बुध और गुरु द्वितीय भाव में रहकर धन आगमन के नए रास्ते खोल सकते हैं। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग हैं। बुध और शुक्र के प्रभाव से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी मित्र के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लव लाइफ में भी खुशी बनी रहेगी। युवाओं को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें और अनार का दान करें।
शुभ रंग: हरा और सफेद
शुभ अंक: 02 और 03
भाग्य प्रतिशत: 70%

कर्क राशि

आज का दिन कड़वा अनुभव देगा। गुरु, सूर्य और बुध आपकी राशि में स्थित हैं। शुक्र तृतीय भाव और चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक मामलों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों को अभी मनचाही सफलता नहीं मिल सकती, लेकिन लगातार मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

आज का उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें और उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%

सिंह राशि

दिन काफी अच्छा रहेगा। आज राशि स्वामी सूर्य के साथ बुध और गुरु द्वादश भाव में हैं। शुक्र द्वितीय भाव में और चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन को एकाग्र रखने के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी और धार्मिक यात्रा का योग भी बन सकता है। सूर्योपासना आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगी।

आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और मन ही मन “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

दिन शानदार रहेगा। चंद्रमा द्वादश भाव में और शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस से जुड़े काम बेहतर तरीके से आगे बढ़ेंगे। दशम भाव के गुरु नौकरी में नए अवसर दिला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में शनि और मंगल की स्थिति सकारात्मक रहेगी। नौकरी में उन्नति मिलने से मन प्रसन्न होगा। आपको कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं।

आज का उपाय: मसूर की दाल और लाल वस्त्र का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 80%

तुला राशि

हर काम पूरा होगा। दशम भाव के गुरु और एकादश भाव का चंद्रमा बिजनेस में कई बड़े कार्यों में सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। यात्रा से मानसिक तनाव कम हो सकता है। हालांकि भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा भावुक होना रिश्तों में परेशानी पैदा कर सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।

आज का उपाय: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और आसमानी
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि

आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। चंद्रमा दशम भाव में तथा सूर्य और गुरु नवम भाव में रहकर नौकरी और बिजनेस में सफलता दिला सकते हैं। शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिल सकती है। करियर को लेकर चली आ रही चिंताओं का समाधान संभव है। बुध के प्रभाव से उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भी सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि

दिन काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। राशि स्वामी गुरु और सूर्य अष्टम भाव में हैं। आंखों से जुड़ी परेशानी को लेकर सावधान रहें। शुक्र और बुध बिजनेस में लाभ दिला सकते हैं। चंद्रमा भाग्य भाव में रहकर नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खोल सकता है। बिजनेस को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। कर्ज से राहत मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, पिता का आशीर्वाद लें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी
शुभ अंक: 04 और 06
भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि

आज परीक्षा की घड़ी है। शनि तृतीय भाव में और गुरु-सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। अष्टम भाव का चंद्रमा नौकरी बदलने से जुड़े विचारों को बढ़ा सकता है। शुक्र और बुध आपकी रचनात्मकता को सही दिशा देंगे। बिजनेस करने वालों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुखद यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक यात्रा की योजना भी बन सकती है। हालांकि प्रेम संबंधों में राहु की स्थिति परेशानी दे सकती है, इसलिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 60%

कुंभ राशि

काफी चुनौतियां बढ़ेगी, विचलित ना हो। मंगल पंचम भाव में रहकर मैनेजमेंट और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ दे सकते हैं। शनि द्वितीय भाव में हैं। गुरु षष्ठम भाव में रहकर प्रतियोगिता और नौकरी से जुड़े मामलों में सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में बड़े बदलाव की संभावना है। गृह निर्माण से जुड़े कार्यों में बुध और शुक्र सहयोग करेंगे। बिजनेस में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को नए अवसर मिल सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

आज का उपाय: श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें और अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नीला
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

आज सावधान रहिये। राशि स्वामी गुरु के साथ सूर्य और बुध पंचम भाव में हैं। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा षष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत कर रहे हैं। शनि का प्रभाव बिजनेस में धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा बनाएगा। विद्यार्थियों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को सही दिशा देने में सफलता मिल सकती है। सप्तम भाव का शुक्र आर्थिक लाभ दिला सकता है। हालांकि प्रेम जीवन को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं और उड़द का दान करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 60%

14 अगस्त 2026 को कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहने के संकेत हैं। वहीं धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। बाकी राशियों के लिए भी ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण परिणाम मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के उद्देश्य से दी जा रही है। राशिफल को लेकर किए गए दावों को वैज्ञानिक तथ्य न माना जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment