न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी: बरसते पानी में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का प्रदर्शन, शिक्षक की मांग को लेकर स्कूल में तालाबंदी

धमतरी के बारना हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी से नाराज छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने बारिश के बीच प्रदर्शन किया। स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की मांग की गई।

August 17, 2026 5:27 AM
धमतरी में बारिश के बीच छात्रों का हल्लाबोल, शिक्षक की मांग पर स्कूल में जड़ा ताला
---Advertisement---11

धमतरी। शिक्षकों की कमी से परेशान विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश अब सड़क पर नजर आने लगा है। धमतरी जिले के ग्राम पंचायत बारना स्थित हाई स्कूल में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।

पहले भी अधिकारियों को सौंपा गया था ज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की थी और समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।इसके बावजूद जब शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई तो ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने तालाबंदी का फैसला लिया।

बारिश में भी स्कूल गेट पर डटे छात्र

प्रदर्शन के दौरान बारिश भी छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के हौसले को नहीं तोड़ सकी। बरसते पानी के बीच विद्यार्थी और ग्रामीण स्कूल के गेट पर डटे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।छात्र-छात्राओं ने पर्याप्त शिक्षकों की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

शिक्षक नहीं मिले तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्कूल में पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए विभाग को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।अब देखना होगा कि स्कूल में तालाबंदी के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है और शिक्षकों की कमी कब तक दूर होती है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment