धमतरी/कुरूद,17 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर शिक्षकों की कमी को लेकर शाला प्रबंधन समिति, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मोर्चा खोल दिया है, पूरा मामला कुरूद विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारना का है, बताया जा रहा है कि यहां शिक्षकों की कमी को लेकर शाला प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मामले को लेकर ग्रामीणों और विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की कमी बनी हुई है। शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
ऐसे में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से नाराज विद्यार्थी और ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक तालाबंदी जारी रहेगी। मामले को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है, वहीं ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं,अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस प्रदर्शन के बाद शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।
इस खबर पर अपडेट जारी है…




















