न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CM से शिक्षक संघ की मुलाकात: शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री साय से चर्चा, TET की समयसीमा बढ़ाने और पदोन्नति में आरक्षण की मांग

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने CM विष्णु देव साय से बगिया में मुलाकात कर TET की समयसीमा 2028 तक करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और आरक्षण की मांग रखी।

August 17, 2026 12:51 PM
TET सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री से मुलाकात
---Advertisement---11

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के गृहग्राम बगिया में हुई मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

संघ की ओर से मुख्य रूप से TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए वर्ष 2028 तक समयसीमा निर्धारित करने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग रखी गई। इसके अलावा शिक्षकों के लिए विभागीय स्तर पर TET परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

शिक्षक संघ की मुख्यमंत्री से मुलाकात

2028 तक TET पास करने की समयसीमा तय करने की मांग

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने मुख्यमंत्री के सामने शिक्षकों की TET से जुड़ी समस्या को प्रमुखता से रखा। संघ की मांग है कि शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 2028 तक का समय दिया जाए, ताकि शिक्षक निर्धारित अवधि के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण कर सकें और उनकी सेवा से जुड़े मामलों में अनिश्चितता समाप्त हो। शिक्षक संघ का कहना है कि TET की अनिवार्यता के चलते बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें परीक्षा की तैयारी और निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना आवश्यक है।

वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति और आरक्षण का मुद्दा उठा

मुलाकात के दौरान शिक्षकों की पदोन्नति से जुड़ी मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संघ ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।इसके साथ ही पदोन्नति प्रक्रिया में आरक्षण लागू करने की मांग भी की गई। शिक्षक संघ ने कहा कि पदोन्नति से जुड़े मामलों में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट और न्यायसंगत व्यवस्था की जानी चाहिए।

विभागीय TET कराने की मांग पर सकारात्मक चर्चा

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री के सामने विभागीय स्तर पर TET परीक्षा आयोजित कराने की मांग भी रखी। संघ के अनुसार इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने शिक्षक संघ की मांगों को सुना । इससे शिक्षक संघ को अपनी मांगों पर आगे सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जगी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान शिक्षकों की तीन सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई और मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक रहा।संघ ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की मांगों पर आवश्यक पहल की जाएगी।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment