न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कवर्धा में सड़क हादसा: बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में शिक्षक समेत 3 की गई जान, जांच में जुटी पुलिस

कवर्धा के लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

August 19, 2026 4:40 PM
बाइक और स्कूटी में भीषण टक्कर, तीन लोगों की गई जान
---Advertisement---11

Teacher Accident। एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। हादसे में शिक्षक सहित तीन लोगों की जान चली गयी है। हादसा उस वक्त हुआ जब शिक्षक वापस स्कूल से लौट रहे थे। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सड़क हादसे की ये दर्दनाक खबर सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में रणवीरपुर शासकीय स्कूल के शिक्षक श्याम चरण देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय देवदास मार्कंडेय ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीसरे घायल 19 वर्षीय पुनीत रात्रे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत

बताया जा रहा है कि बीचारपुर के पास बाइक और स्कूटी आमने-सामने आ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की।घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय देवदास मार्कंडेय की हालत नाजुक थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं 19 वर्षीय पुनीत रात्रे का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।हादसे में शिक्षक श्याम चरण देवांगन की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों की मौत की खबर से उनके परिजनों और परिचितों में शोक का माहौल है।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहन किस गति से चल रहे थे और टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर तीनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

कवर्धा में सड़क हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में सड़क हादसे में कई शिक्षकों की जान गयी है। शिक्षक की हुई सड़क हादसे में मौत को लेकर शिक्षक समुदाय ने शोक जताया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment