न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : सिहावा में मां शीतला समिति का चुनाव संपन्न, नरेन्द्र नाग बने अध्यक्ष,आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों पर रहेगा विशेष जोर,जानिए किसे मिली कौन-कौन सी जिम्मेदारी, पढ़िए पूरी खबर

August 21, 2026 5:35 AM
---Advertisement---11

धमतरी/सिहावा।क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर सिहावा में शीतला समिति का चुनाव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में नरेन्द्र नाग को समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा आगामी नवरात्रि पर्व को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से मनाने का संकल्प लिया।

सर्व सम्मति से नरेन्द्र नाग को अध्यक्ष, राम लाल नेताम एवं बलदेव निषाद को उपाध्यक्ष, नारद निषाद को सचिव तथा बुधेश्वर साहू एवं लालेस्वर साहू को सह सचिव बनाया गया। वहीं गेंद लाल यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति में नेम सिंह बिसेन एवं मंशा राम गौर को संरक्षक तथा गगन नाहटा एवं भरत निर्मलकर को सलाहकार बनाया गया।

शीतला समिति के चुनाव को लेकर सदस्यों एवं मंदिर से जुड़े लोगों में विशेष उत्साह रहा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी ग्राम पटेल राजेश यदु, महेंद्र कौशल, दीनदयाल गंधर्व, जसपाल कुंजाम एवं योगेश निषाद ,कमलेश निषाद,सुरेश विश्वकर्मा, जग्गू साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी पदों के लिए प्रक्रिया को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूरा किया गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने समिति के चुनाव में सभी सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता शीतला से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मंदिर की व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी को आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने आगामी नवरात्रि पर्व की तैयारियों में सभी सदस्यों से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए पूजा-अर्चना, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रसाद वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समय रहते तैयारी पूरी करना आवश्यक है, शीतला मंदिर में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

देव समिति का अध्यक्ष बलदेव निषाद को बनाया गया। समिति में राजकुमार निषाद, संजय सारथी, राम लाल नेताम, दीनदयाल गंधर्व, महेश साहू, तेजनाथ शांडिल्य, नरेश पटेल, जग्गू साहू एवं कमलेश निषाद को सदस्य बनाया गया है। निर्माण समिति की जिम्मेदारी सचिन भंसाली को अध्यक्ष के रूप में दी गई। समिति में गगन नाहटा, तुकाराम साहू, प्रवीण गुप्ता, जसपाल कुंजाम, संतोष पवार एवं पूरन बिसेन सदस्य बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में आवश्यक निर्माण, मरम्मत एवं विकास कार्यों में समिति की भूमिका रहेगी,वहीं सांस्कृतिक समिति का अध्यक्ष तुकाराम साहू को बनाया गया। इसके सदस्य के रूप में महेंद्र कौशल, पीयूष यदु, सुधांशु यदु एवं अंश गौतम को शामिल किया गया है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा नवरात्रि के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारी समिति द्वारा संभाली जाएगी।

नई समिति के गठन के साथ ही आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू करने पर विशेष जोर दिया गया। मंदिर में नवरात्रि के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में समितियां कार्य करेंगी।

शीतला मंदिर सिहावा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। नवरात्रि के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में नवगठित समिति के सामने मंदिर की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ ही श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी,निर्वाचन एवं समिति गठन के दौरान मेहतर गोर, ज्ञान सागर पटेल, महेंद्र साहू, बैजनाथ पटेल, सोहन मरकाम, शंकर पटेल, चन्द्रभान निषाद सहित समिति से जुड़े सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवगठित समिति के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर शीतला मंदिर की व्यवस्था को बेहतर बनाने और धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति के गठन के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है और आगामी नवरात्रि पर्व को भव्य एवं यादगार बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू होने की उम्मीद है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment