न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

23 अगस्त का राशिफल: आज तीन राशियों पर बनी रहेगी भगवान सूर्य की कृपा, देखिए सभी 12 राशियों की स्थिति

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या समेत सभी 12 राशियों का राशिफल जानें। पढ़ें करियर, नौकरी, कारोबार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल।

August 23, 2026 3:57 AM
---Advertisement---11

आज का राशिफल: 23 अगस्त 2026 रविवार का दिन भगवान सूर्य की आराधना का दिन है। आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कई राशियों के दिन खराब रहने वाला है। चलिए देखते है आज का राशिफल…।

मेष राशि

आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और करियर व कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में प्रेम बना रहेगा तथा संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलने के योग हैं। हालांकि खानपान में लापरवाही न करें।

वृषभ राशि

आज भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आय के एक से अधिक स्रोतों से लाभ के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी महत्वपूर्ण योजनाएं किसी से साझा न करें। विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में सहयोग मिलेगा, जबकि प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां संभव हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि

आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कामकाज में रुकावटों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, लेकिन लगातार प्रयास से परिस्थितियां सुधरेंगी। पुराने लेन-देन के मामले निपटाना बेहतर रहेगा। संतान से जुड़ी जरूरतों पर खर्च संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।

कर्क राशि

आज मन में कई तरह के विचार चल सकते हैं, जिससे मानसिक उलझन महसूस होगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही बड़ा फैसला लें। सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

आज आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय और लाभ के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। सेहत को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि

आज कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और महत्वपूर्ण फैसले आत्मविश्वास से ले पाएंगे। भाग्य का साथ मिलने से आर्थिक प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। कारोबारियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में छोटी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि

आज का दिन सुखद और सकारात्मक रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार में प्रेम व तालमेल बना रहेगा। आय बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि किसी को उधार धन देने से बचें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है और शिक्षा व प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। गैरजरूरी चीजों पर अधिक धन खर्च करने से बचें। कानूनी मामलों और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और उनके काम की सराहना भी होगी। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबारियों को कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें और बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। पुराने तनाव से राहत मिल सकती है।

मकर राशि

आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी समझ बेहतर होगी। कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। पहले किए गए निवेश से बेहतर रिटर्न मिलने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

आज आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें और धन का सही प्रबंधन करें। नौकरी या कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जमीन या मकान में निवेश के लिए दिन अनुकूल हो सकता है, लेकिन दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच जरूर करें।

मीन राशि

आज का दिन कई अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। नई योजना पर काम शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को करियर से जुड़े अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment