न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VIDEO: अब TET पास शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, JD ऑफिस का घेराव, पढ़िए JD ने प्रमोशन और सीनियरलिटी लिस्ट पर कह दी ये बड़ी बात

अम्बिकापुर में TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन किया। अंतिम वरिष्ठता सूची, DPC, काउंसलिंग और रिक्त पदों को शामिल करने की मांग उठाई।

August 24, 2026 10:02 AM
टीईटी पास शिक्षकों ने किया संयुक्त संचालक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
---Advertisement---11

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में एक तरफ शिक्षक संगठन TET की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ TET उत्तीर्ण शिक्षक भी अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल चुके हैं। सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में सोमवार को TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले बड़ी संख्या में शिक्षक संयुक्त संचालक, सरगुजा संभाग के कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और अधिकारियों को चेतावनी पत्र सौंपा।

अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग

संघ ने मांग की कि TET उत्तीर्णता की अर्हता को शामिल करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची तत्काल जारी की जाए। शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वरिष्ठता सूची स्पष्ट रूप से जारी होना जरूरी है।इसके साथ ही संघ ने पदोन्नति प्रस्ताव तैयार करने, DPC (Departmental Promotion Committee) की तारीख निर्धारित करने तथा पदोन्नति आदेश और काउंसलिंग की तिथि तय करने की मांग की है।

स्थानांतरण से रिक्त पदों को पदोन्नति में शामिल करने की मांग

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने 6 अगस्त के स्थानांतरण आदेशों के बाद रिक्त हुए पदों को भी पदोन्नति की गणना में शामिल करने की मांग उठाई। संघ का कहना है कि इन रिक्त पदों की स्कूलवार जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की अस्पष्टता न रहे।शिक्षकों ने आरोप लगाया कि पदोन्नति प्रक्रिया में देरी से पात्र शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संभाग स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा और संयुक्त संचालक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षकों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब संगठन इसे लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाएगा।वहीं TET क्वालिफाइड शिक्षक आरती कुशवाहा ने भी पदोन्नति प्रक्रिया में स्पष्टता और तेजी लाने की मांग की।

शिक्षा विभाग ने कहा- प्रक्रिया शासन स्तर पर जारी

मामले में सहायक संचालक शिक्षा विभाग शशिकांत सिंह ने कहा कि शासन की ओर से पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से संबंधित सूची मंगाई जा रही है। सूची प्राप्त होने के बाद नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है और संबंधित जिलों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है।फिलहाल TET उत्तीर्ण शिक्षकों के प्रदर्शन के बाद सरगुजा संभाग में पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर प्रशासन और शिक्षक संगठनों के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि शिक्षकों की मांगों पर विभाग की ओर से कब तक ठोस निर्णय लिया जाता है।

शिक्षक मोर्चा व शिक्षक मंच TET की अनिवार्यता खत्म कराने पर अड़ा

आपको बता दें कि प्रदेश में शिक्षकों के दो अलग-अलग मंच में शामिल संगठन टीईटी की अनिवार्यता को खत्म करने की मांग कर रहा है। मोर्चा की तरफ से एक तरफ जहां 25 अगस्त को टीईटी मुक्ति रैली निकाली जा रही है, तो वहीं दूरी तरफ 27 अगस्त से मंच की तरफ से अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment