न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bilaspur News: बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के वक्त फ्लाइट का टायर फटा

बिलासपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। बिलासपुर-प्रयागराज फ्लाइट कैंसिल हुई।

August 28, 2026 10:04 AM
बिलासपुर में विमान लैंडिंग के दौरान तैयार ब्लास्ट। बाल बाल बची जान
---Advertisement---11

बिलासपुर। बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर एक बड़े हादसे की खबर आयी है। जानकारी के मुताबिक फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर ब्लास्ट कर गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना को लेकर जो प्रारंभिक जानकारी आयी है, उसके मुताबिक दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एयर इंडिया एलायंस एयर (Alliance Air) की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान टायर फटने की घटना का शिकार हुई। विमान के रनवे पर उतरते समय अचानक टायर फट गया। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को संभाला।

सभी यात्री सुरक्षित

हालांकि राहत की बात ये है कि सभी यात्री अभी सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर किसी यात्री के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बिलासपुर-प्रयागराज फ्लाइट कैंसिल

विमान में तकनीकी समस्या आने के बाद बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को आगे की यात्रा को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

घटना बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट पर हुई है। विमान के टायर फटने की वजह और घटना से जुड़ी तकनीकी परिस्थितियों की जानकारी जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल सबसे बड़ी राहत यही है कि लैंडिंग के दौरान हुए इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।बिलासपुर में विमान लैंडिंग के दौरान तैयार ब्लास्ट। बाल बाल बची जान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment