न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Bilaspur News: बिलासपुर में बवाल के बाद सख्ती, कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू; सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

बिलासपुर के मसानगंज में विवाद और पथराव के बाद सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी बढ़ी, सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

August 29, 2026 4:54 AM
बिलासपुर के मसानगंज में विवाद और पथराव के बाद सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है।
---Advertisement---11

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीती रात हुए पथराव और विवाद के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मसानगंज इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद हालात को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अब विवाद से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, फिर आमने-सामने आए दो पक्ष

जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुई। आरोप है कि गौवंश से संबंधित कुछ टिप्पणियां इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सामने आने के बाद एक पक्ष में नाराजगी थी।बताया जा रहा है कि इसी दौरान मसानगंज क्षेत्र से हिंदू संगठन से जुड़े चार युवक गुजर रहे थे। वहां कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

देखते ही देखते शुरू हो गया पथराव

दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के सड़क पर जमा होने से पुलिस के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती खड़ी हो गई।स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद भी काफी देर तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

थाना प्रभारी समेत तीन जवान घायल

पथराव की घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दोनों पक्षों के भी कई लोगों को चोटें आने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार घायलों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मौके पर पहुंचे एसपी और कलेक्टर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और हालात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई। बिलासपुर जिले के अलग-अलग थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया।

पूरी रात संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग

तनाव को देखते हुए पुलिस ने पूरी रात संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है। अधिकारियों की ओर से लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

घटना के बाद पुलिस की नजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर की जा रही गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।पुलिस के रडार पर ऐसी पोस्ट रहेंगी, जिनसे क्षेत्र में तनाव या अफवाह फैलने की आशंका हो। भड़काऊ, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज से उपद्रवियों की पहचान

पुलिस टीम घटना के दौरान बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन से मिले फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। इन साक्ष्यों के आधार पर पथराव और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

दोनों पक्षों पर FIR की तैयारी

मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार आज दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के कोई पोस्ट या संदेश साझा न करें।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment