Holiday List । आने वाले महीनों में व्रत त्योहार की भरमार है। ऐसे में स्कूलों-दफ्तरों में छुट्टियां भी घोषित की गयी है। पूर्व निर्धारित छुट्टियों में बदलाव किया गया है। मुंगेली जिले से साल 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की तारीखों में संशोधन किया गया है। मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार IAS ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करते हुए तीन स्थानीय अवकाश की तारीखों में बदलाव किया है।
नया आदेश जिले के सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों पर लागू होगा।कलेक्टर कार्यालय से जारी संशोधित आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना एवं स्थानीय अवकाश घोषित करने के अधिकार के तहत पहले 9 मार्च 2026 को मुंगेली जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए थे। अब उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए संशोधित तिथियां निर्धारित की गई हैं।

इन तीन अवकाश की तारीखों में बदलाव
संशोधित आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में मुंगेली जिले के लिए निम्न स्थानीय अवकाश निर्धारित किए गए हैं—
क्रमांक पर्व/त्योहार संशोधित तारीख दिन
1 अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026 शुक्रवार
2 दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 सोमवार
3 भाई दूज (दीपावली) 11 नवंबर 2026 बुधवार
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त तिथियों में कोषालय/उपकोषालय यथावत खुले रहेंगे। यानी स्थानीय अवकाश के बावजूद कोषालय और उपकोषालय के कामकाज पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
सभी संबंधित विभागों को भेजा गया आदेश
संशोधित अवकाश आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग सहित संबंधित प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है। इसके अलावा संभागीय आयुक्त, जिला पंचायत, पुलिस विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जिले के अन्य संबंधित अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है।
कलेक्टर कार्यालय ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी अपने अधीनस्थ कार्यालयों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, ताकि संशोधित स्थानीय अवकाश की तारीखों को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति न रहे।
मुंगेली के लिए स्थानीय अवकाश में संशोधन
इस संशोधन के बाद मुंगेली जिले में अनंत चतुर्दशी, दशहरा (महाअष्टमी) और भाई दूज (दीपावली) से संबंधित स्थानीय अवकाश निर्धारित तारीखों पर रहेगा। सरकारी कार्यालयों और संबंधित संस्थानों के कर्मचारियों को संशोधित आदेश के अनुसार अवकाश का लाभ मिलेगा।



















