ACB Trap: एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। BEO कार्यालय में एसीबी की टीम ने छापा मारा है। पूरा मामला सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड का है, जहां विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। कोंटा के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यानी बीईओ चंद्र कुमार यार्दा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद ACB की टीम ने BEO कार्यालय में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कोंटा BEO कार्यालय में पदस्थ अधिकारी पर शिक्षकों से एरियर्स की राशि तैयार करने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा था। शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यालय में दबिश दी।

कार्यालय में दस्तावेजों की जांच
ACB की टीम कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है।
ACB की कार्रवाई की खबर फैलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। कार्यालय में काफी देर तक जांच की कार्रवाई जारी रही।
रिश्वत की शिकायत पर पहुंची थी टीम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षकों से एरियर्स की राशि बनाने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगने की शिकायत ACB तक पहुंची थी। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई की।
फिलहाल ACB की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही रिश्वत की रकम और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का आधिकारिक रूप से खुलासा हो सकेगा।



















