न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VIDEO: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, VSK App को राहत मिलेगी या नहीं? देखिए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने क्या कहा

जगदलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने VSK ऐप को अंदरूनी इलाकों में भी कारगर बताया। कोंडागांव में 92% और नारायणपुर में 78% शिक्षक ऐप से अटेंडेंस लगा रहे हैं।

September 2, 2026 5:05 PM
Gajendra yadav ने वीएसके ऐप को लेकर दिया बड़ा बयान।
---Advertisement---11

जगदलपुर। शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षकों  के VSK App पर बड़ी बात कही है। शिक्षा मंत्री ने अटेंडेंस संबंधी समस्याओं को खारिज किया है। जगदलपुर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने VSK ऐप को अंदरूनी इलाकों में भी कारगर बताया।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मुताबिक कोंडागांव जिले में 92 प्रतिशत और नारायणपुर जैसे जिले में 78 प्रतिशत शिक्षक VSK ऐप के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेटवर्क की समस्या वाले स्कूलों की संख्या काफी कम है।

केवल 700 स्कूलों में नेटवर्क की समस्या

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में करीब 700 स्कूल ऐसे हैं, जहां नेटवर्क की समस्या सामने आ रही है। इन स्कूलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की जा रही है और जल्द ही नेटवर्क से जुड़ी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था को लेकर जो दिक्कतें सामने आ रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है।

शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने जगदलपुर पहुंचे मंत्री

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने जगदलपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली।

VSK ऐप के जरिए शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर पिछले कुछ समय से शिक्षकों के बीच नाराजगी और विरोध के स्वर सामने आते रहे हैं। वहीं शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद एक बार फिर ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment