न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छुट्टी की खबर: छुट्टी की तारीख में हुआ बदलाव, इस नये त्यौहार पर रहेगी अब छुट्टी, पढ़िए संशोधित आदेश

Durg Local Holiday 2026: दुर्ग जिले में स्थानीय अवकाश की तारीखों में संशोधन किया गया है। नुआखाई का अवकाश अब 15 सितंबर, दशहरा 19 अक्टूबर और भाईदूज 11 नवंबर को रहेगा।

September 2, 2026 5:32 PM
---Advertisement---11

दुर्ग। जिले में वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। कलेक्टर कार्यालय दुर्ग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार नुआखाई, दशहरा (महाअष्टमी) और भाईदूज के स्थानीय अवकाश की तिथियां निर्धारित की गई हैं।

संशोधित आदेश के मुताबिक स्थानीय अवकाश की नई सूची इस प्रकार है—

क्रमांक स्थानीय अवकाश संशोधित तारीख दिन
1 नुआखाई/नवा खाई 15 सितंबर 2026 मंगलवार
2 दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 सोमवार
3 भाईदूज 11 नवंबर 2026 बुधवार

पूर्व में जारी आदेश में नुआखाई का स्थानीय अवकाश 18 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया था। अब इसमें संशोधन करते हुए नुआखाई का अवकाश 15 सितंबर 2026, मंगलवार को किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी संशोधित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उप-कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। संबंधित संस्थानों में सामान्य कार्यदिवस के अनुसार कामकाज होगा।

दुर्ग जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी वर्ष 2026 के स्थानीय अवकाश से संबंधित आदेश उपलब्ध है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment