रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक शासकीय कर्मचारी की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार व्याख्याता टी संवर्ग विजेंद्र राठौर की वर्तमान पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
आदेश के मुताबिक श्री राठौर वर्तमान में हाई स्कूल तुगमनार, विकासखंड एवं जिला बीजापुर में पदस्थ थे। अब उन्हें जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह पदस्थापना प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक की गई है।





















