न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Chhattisgarh School Holiday 2026: दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का प्रस्ताव, शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, जानिये कितने दिन रहेगी छुट्टियां

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की 2026 की छुट्टियों के लिए DPI ने प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा है। दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश इस साल पिछली बार की तुलना में कम रहेगी। आइए देखते है इस साल कितने दिन होगी छुट्टियां

September 17, 2026 1:37 PM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों को लेकर नया प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने अवकाश की प्रस्तावित तिथियां शिक्षा विभाग को भेज दी हैं। अब विभाग इस प्रस्ताव पर विचार करने के बाद अंतिम आदेश जारी करेगा।

प्रस्ताव के अनुसार राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों के लिए पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए हैं।

दशहरा की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक

प्रस्तावित अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दशहरा के अवसर पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कुल पांच दिनों का अवकाश प्रस्तावित है।

दीपावली पर भी 5 दिन की छुट्टी

दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश प्रस्तावित किया गया है। इस अवधि में प्रदेश के स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी।

दिसंबर में पांच दिन का शीतकालीन अवकाश

वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। यानी सर्दियों में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर वर्ष 2026 के लिए कुल 15 दिन की छुट्टियां प्रस्तावित की गई हैं।

पिछले सत्र में 18 दिनों का था अवकाश

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों की छुट्टियां दी गई थीं। दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक छह दिन, दीपावली अवकाश 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक छह दिन और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर 2025 तक छह दिन रहा था।इस लिहाज से प्रस्तावित 2026 के कैलेंडर में पिछले सत्र की तुलना में इन तीनों अवसरों की छुट्टियां कुल तीन दिन कम होंगी।

शिक्षा विभाग लेगा प्रस्ताव पर फैसला

फिलहाल ये तिथियां DPI की ओर से शिक्षा विभाग को भेजे गए प्रस्ताव का हिस्सा हैं। अंतिम अवकाश तालिका शिक्षा विभाग के आदेश के बाद ही आधिकारिक रूप से लागू होगी। इसलिए स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अंतिम स्थिति विभाग के आदेश के बाद स्पष्ट होगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

4 thoughts on “Chhattisgarh School Holiday 2026: दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का प्रस्ताव, शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, जानिये कितने दिन रहेगी छुट्टियां”

  1. दीपावली में 5 दिन की छुट्टी पर्याप्त नहीं है क्योंकि ये बड़ा पर्व है और सभी कर्मचारी दूर दराज से अपने गांव घर पर्व मनाने जाते है इसलिए इनकी अवधि को 5 दिन से बढ़ाकर 10 दिन करना चाहिए।

    Reply
  2. दशहरा अवकाश को शनिवार के बजाय , सोमवार से शुरू करना था ।

    Reply

Leave a Comment