न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में छुट्टी बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक और नई छुट्टी का किया ऐलान, पूरे राज्य भर में जानिए कब रहेगी छुट्टी, पढ़िए CM की घोषणा

CM विष्णुदेव साय ने राज्य में एक नई छुट्टी का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश घोषित करने का ऐलान किया।

September 19, 2026 12:43 PM
---Advertisement---11

Holiday Ka Ailan। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और नई छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस नयी छुट्टी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन जयंती के दिन प्रदेश में सरकारी अवकाश घोषित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय अग्र महाकुंभ सम्मेलन में यह घोषणा की। मुख्यमंत्री के ऐलान का सम्मेलन में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने स्वागत किया।

 

होटल ग्रैंड वसंत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज ने लंबे समय से प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अग्रसेन जयंती पर अब सरकारी अवकाश

अग्र महाकुंभ सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों ने इसका स्वागत किया।अग्रसेन जयंती अग्रवाल समाज के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। समाज की ओर से लंबे समय से इस दिन सरकारी अवकाश की मांग किए जाने की बात भी सामने आती रही है।

अंबिकापुर में दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

अंबिकापुर में अग्रवाल समाज की ओर से दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 19 सितंबर को सम्मेलन और दशम अग्र अलंकरण समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज समेत अग्रवाल समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

समाज के योगदान को सराहा

मुख्यमंत्री ने अग्रवाल समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज ने सेवा, व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों के जरिए प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अग्र महाकुंभ में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सामाजिक गतिविधियों और प्रतिभाओं को सम्मानित करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री की ओर से अग्रसेन जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण रही।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment