न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी : संकल्प दिवस पर रतावा स्कूल में दिखा बच्चों का हुनर,भाषण..गीत और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, सरपंच उमेश देव सहित ग्रामीण और शिक्षक रहे मौजूद

September 19, 2026 2:48 PM
---Advertisement---11

धमतरी। संकल्प दिवस के अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला रतावा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण, गीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण और गीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी, वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को कागज पर उकेरा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में सरपंच उमेश देव, माध्यमिक शाला समिति के अध्यक्ष विनोद मंडावी, प्रधान पाठक मरकाम जी, श्रीमती सुशीला मारकोले, सावित्री वट्टी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment