न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छुट्टी ब्रेकिंग: 15 दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, News Post की खबर पर लगी मुहर

स्कूलों में 15 दिन की छुट्टी को लेकर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। News Post की खबर पर मुहर लगने के बाद छात्रों और शिक्षकों को छुट्टी मिलेगी।

September 21, 2026 7:30 AM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में वर्ष 2026 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने अवकाश की प्रस्तावित तिथियां शिक्षा विभाग को भेजी थी, शिक्षा विभाग ने उस प्रस्ताव पर हरी झंडी दे दी हैं।

आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा। दशहरा, दीपावली और शीतकालीन छुट्टियों के लिए पांच-पांच दिन निर्धारित किए गए हैं।

Chhattisgarh School Holiday 2026: दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का प्रस्ताव, शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, जानिये कितने दिन रहेगी छुट्टियां

 

दशहरा की छुट्टी 17 से 21 अक्टूबर तक

प्रस्तावित अवकाश कैलेंडर के मुताबिक दशहरा के अवसर पर 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान कुल पांच दिनों का अवकाश प्रस्तावित है।

दीपावली पर भी 5 दिन की छुट्टी

दीपावली के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक पांच दिनों का अवकाश प्रस्तावित किया गया है। इस अवधि में प्रदेश के स्कूलों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी।

दिसंबर में पांच दिन का शीतकालीन अवकाश

वर्ष के अंत में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक प्रस्तावित है। यानी सर्दियों में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों को पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी।इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर वर्ष 2026 के लिए कुल 15 दिन की छुट्टियां प्रस्तावित की गई हैं।

पिछले सत्र में 18 दिनों का था अवकाश

शैक्षणिक सत्र 2025-26 में तीनों अवसरों पर कुल 18 दिनों की छुट्टियां दी गई थीं। दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक छह दिन, दीपावली अवकाश 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक छह दिन और शीतकालीन अवकाश 22 से 27 दिसंबर 2025 तक छह दिन रहा था।इस लिहाज से प्रस्तावित 2026 के कैलेंडर में पिछले सत्र की तुलना में इन तीनों अवसरों की छुट्टियां कुल तीन दिन कम होंगी।

शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

DPI की ओर से शिक्षा विभाग को भेजे गए प्रस्ताव पर ये निर्णय लिया गया है। अंतिम अवकाश तालिका शिक्षा विभाग के आदेश के बाद ही आधिकारिक रूप से लागू होगी। इसलिए स्कूलों में छुट्टियों को लेकर अंतिम स्थिति विभाग के आदेश के बाद स्पष्ट होगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment