न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

‘मां का अपमान बर्दाश्त नहीं’, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साझा की भावुक कविता; इशारों में साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले, “माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा”

इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर विवाद के बीच CM विष्णुदेव साय ने मां के सम्मान पर भावुक कविता और वीडियो साझा किया। जानिए पूरा मामला।

September 21, 2026 9:00 AM
माँ के उपमान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तीखा हमला
---Advertisement---11

रायपुर। इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां के सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके स्थान को लेकर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मां की महिमा से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए कविता की पंक्तियों के जरिए अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री साय ने अपनी पोस्ट में लिखा—

“माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है,
माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है।
माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा,
माँ का करे तिरस्कार वो कहीं ठौर न पायेगा।”

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में किसी राजनीतिक व्यक्ति का नाम नहीं लिया। पोस्ट में मां के प्रति सम्मान, मर्यादा और भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को प्रमुखता दी गई है।

इंदौर के कार्यक्रम के बाद गरमाया राजनीतिक विवाद

यह संदेश ऐसे समय सामने आया है, जब इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तुति में प्रधानमंत्री मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल की गई थी।

प्रस्तुति के एक हिस्से को लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां और एक बुजुर्ग महिला से जुड़े प्रसंग का मजाक बनाया गया। भाजपा नेताओं ने इसे मां और मातृशक्ति के सम्मान से जोड़ते हुए राहुल गांधी की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए।

वहीं, दूसरी ओर इस पूरे प्रसंग को लेकर अलग राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि इसे अपमान के बजाय राजनीतिक हास्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। इससे स्पष्ट है कि कार्यक्रम में हुई प्रस्तुति को लेकर राजनीतिक दलों के बीच अलग-अलग दावे और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने साझा किया मां की महिमा पर आधारित वीडियो

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश के साथ स्वर्गीय कवि ओम व्यास की मां की महिमा पर केंद्रित काव्य रचना का वीडियो भी साझा किया। इस रचना में मां के त्याग, ममता, वात्सल्य और संतान के जीवन में उनके महत्व को अभिव्यक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री के संदेश में मां को ममता, करुणा, त्याग और संस्कार का प्रतीक बताते हुए उनके सम्मान को भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।

बिना नाम लिए दिया संदेश

मुख्यमंत्री साय की सोशल मीडिया पोस्ट में इंदौर के कार्यक्रम, राहुल गांधी या किसी अन्य राजनीतिक व्यक्ति का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया है। हालांकि, पोस्ट ऐसे समय आई है जब इंदौर के कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज है।

मुख्यमंत्री के संदेश का केंद्र मां के प्रति सम्मान और सामाजिक मर्यादा है। राजनीतिक विवाद के बीच साझा की गई कविता ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींचा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment