न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कलेक्टर करेंगे देह दान: मौत के बाद भी काम आएगी देह… रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पत्नी ने लिया देहदान का संकल्प, 23 सितंबर को होगा बड़ा ऐलान

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह प्रोजेक्ट दधीचि के तहत देहदान का संकल्प लेंगे। 23 सितंबर को सेवा महाकुंभ में होगा आयोजन।

September 22, 2026 2:58 PM
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और पत्नी डॉ. सुनीता सिंह का देहदान संकल्प
---Advertisement---11

रायपुर। सरकारी पद पर रहते हुए जनसेवा की जिम्मेदारी निभाने वाले रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अब मृत्यु के बाद भी समाज के काम आने का संकल्प लिया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सिंह प्रोजेक्ट दधीचि के तहत देहदान का संकल्प लेंगे। दोनों 23 सितंबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले सेवा महाकुंभ में यह संकल्प लेंगे।देहदान का यह संकल्प ऐसे समय में सामने आया है, जब जिला प्रशासन सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान, अंगदान, देहदान समेत कई सामाजिक गतिविधियों को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

कलेक्टर और पत्नी क्यों ले रहे देहदान का संकल्प?

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि देहदान और अंगदान मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद के जीवन में आशा और नई जिंदगी का संचार करने वाली महत्वपूर्ण सेवा है। इसी सोच के साथ उन्होंने और उनकी पत्नी ने प्रोजेक्ट दधीचि के तहत देहदान का संकल्प लेने का निर्णय लिया है।

प्रशासन की ओर से इस पहल के जरिए लोगों को भी देहदान और अंगदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपनी क्षमता के अनुसार सेवा गतिविधियों में भाग लेने की अपील की है।

23 सितंबर को इंडोर स्टेडियम में सेवा महाकुंभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सेवा महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। इसमें अलग-अलग तरह की सेवा गतिविधियों के जरिए लोगों को समाजसेवा से जोड़ने की पहल की गई है।
इस दौरान प्रमुख रूप से—
• रक्तदान
• बुक ट्री — नई और पुरानी पुस्तकों का दान
• क्लॉथ गार्डन — नए और पुराने कपड़ों का दान
• टॉय बैंक — नए और पुराने खिलौनों का दान
• देहदान
• अंगदान
जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

देहदान के साथ रक्तदान पर भी जोर

सेवा महाकुंभ में रक्तदान अभियान भी प्रमुख गतिविधियों में शामिल रहेगा। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों और संस्थाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान से जोड़ने की तैयारी की है।कलेक्टर ने अधिकारियों को रक्तदाताओं की संख्या बढ़ाने और अभियान को व्यापक जनभागीदारी देने के निर्देश दिए हैं। बैठक में निजी संस्थाओं की ओर से रक्तदान करने वालों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले विभिन्न डिस्काउंट ऑफर की जानकारी भी दी गई।

सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा

जिला प्रशासन के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा गतिविधियां और शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के जरिए आम लोगों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाओं से जोड़ने की भी तैयारी है।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य, राजस्व, श्रम, कृषि और अन्य विभागों की सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

शिविरों में आयुष्मान कार्ड से लेकर प्रमाण-पत्र तक बनेंगे

सेवा शिविरों में लोगों को कई सरकारी सेवाओं का लाभ मौके पर देने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक शिविर में 1000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने और पात्र लोगों को वय वंदन योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा आय, जाति सहित अन्य प्रमाण-पत्र, जॉब कार्ड, महतारी वंदन, नोनी सुरक्षा, श्रम कार्ड, लर्निंग लाइसेंस, स्वास्थ्य जांच और कृषि यंत्र वितरण जैसी सेवाओं को भी अभियान से जोड़ा गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment