न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा बदलाव: स्मृति ईरानी बनीं प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शंभू को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव। स्मृति ईरानी को प्रदेश प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। नितिन नबीन ने नियुक्तियों की सूची जारी की।

September 23, 2026 9:28 AM
स्मृति ईरानी बनी भाजपा प्रभारी
---Advertisement---11

Raipur News: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा ने संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से नियुक्तियों की सूची जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन की निगरानी अब स्मृति ईरानी के जिम्मे होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी को भाजपा के केंद्रीय संगठन में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।

अब छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कामकाज में उनकी भूमिका अहम होगी। प्रदेश संगठन से जुड़े मामलों, पार्टी कार्यक्रमों और केंद्रीय नेतृत्व तथा प्रदेश संगठन के बीच समन्वय में प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

सिद्धार्थ शंभू बनाए गए सह प्रभारी

भाजपा ने सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।
सह प्रभारी के तौर पर वे प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर संगठन से जुड़े कार्यों और पार्टी की गतिविधियों में समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाजपा ने संगठन प्रभारियों की नियुक्ति ki

भाजपा ने संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की

भाजपा ने संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की

भाजपा ने संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्तियां

भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के स्तर पर ये नियुक्तियां राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं।

छत्तीसगढ़ में भी अब प्रदेश प्रभारी के तौर पर स्मृति ईरानी और सह प्रभारी के तौर पर सिद्धार्थ शंभू संगठन की जिम्मेदारियों से जुड़ेंगे।
पहले राष्ट्रीय टीम में हुआ था बड़ा बदलाव

गौरतलब है कि अगस्त 2026 में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। इसमें स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था, जबकि सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।
अब छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी के तौर पर दोनों नेताओं को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने की बात सामने आई है।

छत्तीसगढ़ BJP संगठन में बढ़ेगी भूमिका

नई नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा में केंद्रीय संगठन की सक्रिय भूमिका और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय में भूमिका निभाते हैं।
फिलहाल भाजपा की ओर से जारी नियुक्तियों की सूची के आधार पर छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के नाम सामने आए हैं।
________________________________________

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment