न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायपुर में भाड़े पर गरबा पार्टनर: रेट लिस्ट के साथ पोस्टर हुआ वायरल, पैकेज के हिसाब से साथ डांस का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर में गरबा पार्टनर के नाम से वायरल पोस्टर में Silver, Gold और Platinum Package का दावा किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

September 24, 2026 5:58 AM
---Advertisement---11

नवरात्रि से पहले रायपुर में गरबा पार्टनर के नाम से एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पोस्टर में अलग-अलग पैकेज के तहत रुपये लेकर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने पोस्टर की वास्तविकता और इसे प्रसारित करने वालों की जांच शुरू कर दी है। इस पोस्टर पर आक्रोश भी दिख रहा है। 

रायपुर। गरबा के नाम पर अश्लीलता परोसने का एक नया मामला सामने आया है। राजधानी में एक पोस्टर वायरल हुआ है,जिसमें भाड़े पर गरबा पार्टनर देने का दावा किया गया है। नवरात्रि से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गरबा पार्टनर के नाम पर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में अलग-अलग पैकेज के तहत रुपये लेकर गरबा पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। पोस्टर वायरल होने के बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया है।वायरल पोस्टर में Silver, Gold और Platinum नाम से तीन कैटेगरी का उल्लेख किया गया है। इनमें अलग-अलग कीमतों के साथ गरबा पार्टनर के साथ समय बिताने और कुछ अन्य गतिविधियों का दावा किया गया है।

सिल्वर पैकेज में दो घंटे गरबा और मैचिंग आउटफिट का दावा

वायरल पोस्टर के मुताबिक, Silver Package की कीमत 1,000 से 2,500 रुपये के बीच बताई गई है। इसमें दो घंटे गरबा पार्टनर के साथ डांस करने, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया गया है।वहीं Gold Package के लिए 1,500 से 5,000 रुपये तक की राशि बताई गई है। पोस्टर में इस पैकेज के तहत चार घंटे गरबा करने के साथ इंस्टाग्राम रील और फोटो जैसी गतिविधियों का दावा किया गया है।

Platinum Package में पूरी रात गरबा का दावा

पोस्टर में सबसे महंगे Platinum Package की कीमत 2,000 से 6,000 रुपये तक बताई गई है। इसमें पूरी रात गरबा करने के साथ गरबा के बाद माथे पर किस और घर तक छोड़ने जैसी बातें भी लिखी गई हैं।यही दावे पोस्टर को लेकर विवाद की वजह बने हैं। हालांकि, वायरल पोस्टर वास्तव में किसने तैयार किया और उसमें किए गए दावे कितने वास्तविक हैं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

रायपुर में गरबा पार्टनर का वायरल पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच
गरबा का विवादित पोस्टर वायरल

सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ पोस्टर

बताया जा रहा है कि पोस्टर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित हुआ। पोस्टर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे लेकर पुलिस में लिखित शिकायत भी की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर तैयार करने वाला व्यक्ति कौन है और इसे सोशल मीडिया पर सबसे पहले किसने प्रसारित किया।

रायपुर में गरबा पार्टनर का वायरल पोस्टर, पुलिस ने शुरू की जांच
गरबा का विवादित पोस्टर हुआ वायरल

पुलिस ने कही जांच की बात

पुलिस को कुछ लोगों की शिकायत मिली है। पुलिस वायरल पोस्टर की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पोस्टर में किए गए दावों के पीछे कौन लोग हैं और क्या इस पूरे मामले में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पोस्टर की सत्यता, इसे बनाने वाले व्यक्ति और इसके प्रसार से जुड़े लोगों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment