न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: खड़ी धुमाल वाहन में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 4 लोगों की जान

धमतरी के मरकाटोला घाटी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी धुमाल गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत, कई घायल, 2 रायपुर रेफर।

September 25, 2026 11:01 AM
धमतरी में हुआ बड़ा हादसा 4 की गई जान
---Advertisement---11

धमतरी। हादसे के लिहाज से शुक्रवार का दिन बेहद दुर्भाग्यजनक रहा। बालोद में जहां छह लोगों की जान चली गयी, वहीं धमतरी में भी चार लोगों की जान चली गयी। बालोद की घटना के बाद छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मरकाटोला घाटी के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया।

यहां सड़क किनारे खड़े एक धुमाल वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग कबीरधाम जिले के रहने वाले हैं और धुमाल बजाने के लिए जगदलपुर जा रहे थे।

दो घटना में 10 की मौत

आज शुक्रवार को दो बड़े हादसे हुए जहां बालोद में 6 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि धमतरी में भी चार लोगों की मौत हो गयी। कई लोग घायल बताये जा रहे हैं।

खड़ी धुमाल गाड़ी में पीछे से घुसा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, मरकाटोला घाटी के पास धुमाल की गाड़ी किसी वजह से सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धुमाल वाहन में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चार लोगों की गई जान, घायलों का इलाज जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। करीब छह घायलों का धमतरी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दो गंभीर रूप से घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है।

महापौर रामू रोहरा पहुंचे जिला अस्पताल

हादसे की जानकारी मिलने के बाद महापौर रामू रोहरा धमतरी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। जिला अस्पताल की मेडिकल टीम घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने में जुटी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहमंत्री ने भी मामले को संज्ञान में लिया है।

जगदलपुर जा रहा था धुमाल दल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धुमाल वाहन में सवार लोग कबीरधाम जिले के बताए जा रहे हैं। वे जगदलपुर में धुमाल बजाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाटी के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे की पूरी परिस्थितियों और मृतकों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
________________________________________

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment