न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी में गजब नजारा! बाढ़ के पानी में बहती दिखी शराब, VIDEO देख लोग बोले- ये क्या हो रहा है?

धमतरी के नारी गांव में महानदी का पानी देसी शराब दुकान तक पहुंच गया। बाढ़ के पानी में शराब की बोतलें बहती दिखीं, ग्रामीणों का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है।

September 26, 2026 12:44 PM
धमतरी में गजब! बाढ़ के पानी में बहती दिखी शराब, VIDEO वायरल, नारी गांव का मामला
---Advertisement---11

धमतरी। आमतौर पर बाढ़ आती है तो पानी सड़क पर बहता है, खेत डूबते हैं और नदियां उफान पर होती हैं। लेकिन धमतरी में इस बार नजारा थोड़ा अलग दिखा। यहां पानी के साथ शराब भी बहती नजर आई! जी हां, मामला है कुरूद विधानसभा क्षेत्र के नारी गांव का, जहां महानदी का पानी देसी शराब दुकान तक पहुंच गया। बाढ़ में बहती शराब की बोतल को देखने काफी संख्या में लोग जुट गये। कई लोगों ने बहती शराब की बोतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

दरअसल गंगरेल बांध से महानदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा तो पानी नारी गांव की शराब दुकान तक पहुंच गया। इसके बाद दुकान परिसर में रखी शराब की बोतलें पानी के साथ बहती दिखाई दीं। फिर क्या था… ग्रामीणों ने ऐसा नजारा देखा तो मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया।

 

एनीकट पर खड़े ग्रामीणों को दिखा ‘अनोखा नजारा’

आपको बता दे कि नारी गांव में एनीकट के ऊपर से ग्रामीणों ने जब नीचे पानी के तेज बहाव की ओर देखा तो उन्हें कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसने उनका ध्यान खींच लिया। पानी के बीच शराब की बोतलें बह रही थीं।ग्रामीणों ने तुरंत इसका वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

गंगरेल का पानी आया… साथ में ‘शराब’ भी बही!

गंगरेल बांध से महानदी में छोड़े गए पानी का असर नारी गांव तक पहुंचा। देखते ही देखते शराब दुकान भी पानी की जद में आ गई। दुकान में रखा सामान पानी से प्रभावित हुआ और शराब की बोतलें बहाव के साथ बाहर आती नजर आईं।अब गांव में चर्चा भी खूब है—बाढ़ के पानी में वैसे तो बहुत कुछ बहता देखा है, लेकिन शराब की बोतलें बहती देखना लोगों के लिए जरूर नया अनुभव रहा।

VIDEO वायरल, लोग ले रहे मजे

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी के बहाव के बीच शराब की बोतलें बहती नजर आ रही हैं। इसे देखकर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हालांकि, दुकान से कितनी शराब पानी में बही और कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।फिलहाल नारी गांव में बाढ़ के पानी के साथ बहती शराब का यह नजारा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पानी उतरेगा तो स्थिति साफ होगी, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब ‘बहाव’ पकड़ रहा है!

बाढ़ की वजह से जिले में कई हादसे

बाढ़ की वजह से धमतरी में भयानक तबाही हुई है। कई जगहों से अप्रिय घटना की खबर आ रही है। उफनती नदी में गणेश विसर्जन के दौरान भी बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक माकरदोना में एक युवक की जान चली गयी। गणेश विसर्जन के दौरान नारियल लेने पानी में उतरा 17 वर्षीय स्कूली छात्र गहरे पानी में समा गया।

जानकारी के मुताबिक माकरदोना गांव के तालाब में विसर्जन के दौरान ये हादसा हुआ। इधर, छात्र के डूबने की सूचना पर रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ब्लू एडवेंचर टीम ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि काफी तलाश के बाद तालाब के गहरे पानी से छात्र का शव बरामद किया जा सका। इस हादसे के बाद गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदल गयी। केरेगांव थाना क्षेत्र के माकरदोना गांव का ये मामला है। आपको बता दें कि एक वन विभाग के रिटायर कर्मचारी व छात्रा से भी बह जाने की आशंका जतायी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment