न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कठुआ में CISF कैंप में गोलीबारी, 4 जवानों की मौत; आरोपी कर्मी हिरासत में

बसोहली स्थित CISF कैंप में गोलीबारी की घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवानों की मौत हो गई। आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।

September 29, 2026 6:00 PM
कठुआ में CISF कैंप में गोलीबारी, 4 जवानों की मौत; आरोपी कर्मी हिरासत में
---Advertisement---11

कठुआ: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF कैंप के भीतर हुई गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा महकमे में हड़कंप मचा दिया। बसोहली इलाके के मशका में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों के बीच कथित विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई। गोली लगने से असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF जवानों की मौत हो गई।

घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल रफीक अहमद और कांस्टेबल संदीप कुमार के रूप मंं हुई है।

कहासुनी के बाद अचानक चली गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कैंप में तैनात कुछ CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक जवान ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई गोलीबारी से कैंप में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार जवान गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित NHPC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी CISF जवान हिरासत में

घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाले CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है।
आरोपी जवान की पहचान अवधेश कुमार सिंह के रूप में बताई जा रही है। हालांकि घटना की परिस्थितियों और आरोपी की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

फायरिंग की वजह अभी साफ नहीं

गोलीबारी के पीछे आखिर क्या वजह थी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच में जवानों के बीच हुए विवाद, फायरिंग से पहले की परिस्थितियों और घटना के पूरे क्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद पूरे कैंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सेवा पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे जवान

CISF के ये जवान कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की सीमा के करीब स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। इसी परियोजना परिसर में CISF का कैंप भी है, जहां यह घटना हुई।

फिलहाल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। फायरिंग की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment