न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG महंगाई भत्ता बढ़ा : Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3.3% बढ़ोतरी; अब मिलेगा 59 फीसदी महंगाई भत्ता

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के DA में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही में अब 59 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

October 1, 2026 11:54 AM
महंगाई भता बढ़ोतरी का हुआ ऐलान। File Photo
---Advertisement---11

CG DA Hike । छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों व अधिकारियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर राहत की खबर है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए DA में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

इस संशोधन के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता जुलाई-सितंबर तिमाही के 55.7 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी हो जाएगा।नई दर अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए लागू रहेगी। यानी इस अवधि में कर्मचारियों को उनके मूल वेतन के आधार पर 59 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

AICPI के आधार पर तय हुआ नया DA

महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की गई है। कर्मचारियों के DA में समय-समय पर होने वाला संशोधन महंगाई के स्तर और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बदलाव से जुड़ा होता है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में AICPI 151.9, जुलाई में 153.2 और अगस्त में बढ़कर 154.4 रहा। इन्हीं सूचकांक आंकड़ों के आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए DA में 3.3 फीसदी की वृद्धि निर्धारित की गई है।

55.7 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी हुआ DA

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कर्मचारियों और अधिकारियों को 55.7 फीसदी DA मिल रहा था। अब इसमें 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद नई दर 59 फीसदी हो गई है।इसका सीधा असर कर्मचारियों के वेतन में मिलने वाले महंगाई भत्ते पर पड़ेगा। हालांकि वास्तविक अतिरिक्त राशि कर्मचारी के मूल वेतन के अनुसार अलग-अलग होगी।

तीन महीने तक लागू रहेगी नई दर

सेल में महंगाई भत्ते की दर में तिमाही आधार पर संशोधन किया जाता है। इसी क्रम में अक्टूबर से दिसंबर 2026 के लिए नई DA दर निर्धारित की गई है।भिलाई स्टील प्लांट, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की प्रमुख इकाइयों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में DA में हुई इस बढ़ोतरी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के वेतन भुगतान में दिखाई देगा।

कर्मचारियों को महंगाई के बीच मिलेगी अतिरिक्त राहत

महंगाई भत्ते का उद्देश्य कर्मचारियों की आय पर बढ़ती महंगाई के असर को कुछ हद तक संतुलित करना है। नई दर लागू होने के बाद BSP समेत सेल के संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 59 फीसदी DA मिलेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment