न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

बिलासपुर में सास को कोलड्रिंक पिलाने वाली बहु पर FIR: उपवास में बहू ने दिया सास को पीने कोलड्रिंक, दर्ज हुई FIR, जानिये क्या है पूरा मामला

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सास की शिकायत पर बहू के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर चला इलाज।

October 5, 2026 6:43 AM
बिलासपुर में सास की शिकायत पर बहू के खिलाफ FIR
---Advertisement---11

बिलासपुर: सास-बहू के रिश्ते से जुड़ी एक बेहद चौकाने वाली खबर आयी है। खबर मिल रही है कि बहू की प्रेम कहानी की जानकारी सास को हुई, तो बहू ने कोलड्रिंक पिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की। आरोप है कि उस कोलड्रिंक में जहर घुला था। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। फिलहाल सास वेटिंलेटर पर है और बहु के खिलाफ FIR दर्ज हो गयी है। 57 वर्षीय रूखमणी ठाकुर उर्फ भूखिन ठाकुर ने अपनी बहू कविता ठाकुर पर आरोप लगाया है कि उसे जान से मारने की नीयत से कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाया गया।

कोलड्रिंक पीने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालत गंभीर होने के कारण करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर इलाज चला। स्वास्थ्य में सुधार के बाद महिला ने पुलिस को अपना बयान दिया और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू कविता ठाकुर के खिलाफ धारा 118(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले आरोपों को प्रमाणित तथ्य नहीं माना जा सकता।

17 जुलाई को शुरू हुई थी पूरी घटना

महिला के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, 17 जुलाई को वह उपवास पर थी। सुबह करीब 11 बजे काम से वापस घर पहुंचने के बाद उसकी बहू कविता ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी।रूखमणी का दावा है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ समय बाद उन्होंने चाय भी पी। इसके बाद अचानक उल्टी और चक्कर आने लगे। स्थिति बिगड़ने पर वह बेहोश हो गईं।

परिजन उन्हें पहले मंगला चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया।

सिम्स में करीब एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा इलाज

सिम्स पहुंचने के बाद महिला की स्थिति गंभीर बताई गई। उन्हें करीब एक सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रखा गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उस समय पुलिस के सामने उनका बयान दर्ज नहीं हो सका।

महिला की हालत में सुधार आने के बाद 2 अगस्त को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उनका बयान दर्ज किया। इसके बाद 3 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

फोन पर बात करने को लेकर घर में पहले से विवाद का दावा

इस मामले में एक और महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। रूखमणी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहू कविता को एक युवक से फोन पर बातचीत करते हुए कथित तौर पर पकड़ा था।

महिला के मुताबिक, उसने इसकी जानकारी अपने पति राजकुमार को दी और कविता का मोबाइल अपने पास रखने को कहा। दावा है कि 10 जुलाई को राजकुमार ने कविता का मोबाइल अपने पास रख लिया था।

इसके बाद घर में विवाद बढ़ने और गाली-गलौज होने की बात भी शिकायत में कही गई है। रूखमणी ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते उसके साथ कथित तौर पर यह घटना हुई।

अस्पताल में सास, घर से सामान ले जाने का भी आरोप

शिकायत में रूखमणी ने बहू पर घर से जेवर और नकदी ले जाने का आरोप भी लगाया है। महिला के अनुसार, जब वह अस्पताल में भर्ती थी, उस दौरान कविता घर से चली गई।

आरोप है कि इसके बाद कविता ने अपने मायके के लोगों को बुलाया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवर के साथ करीब 3.50 लाख रुपये नकद लेकर मुंगेली जिले के ग्राम टिंगीपुर चमारी चली गई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में इलाज के दौरान बहू और उसके मायके पक्ष के लोगों ने उसकी तबीयत की जानकारी लेने में विशेष रुचि नहीं दिखाई।

अब पुलिस जांच में इन सवालों के मिलेंगे जवाब

मामले में पुलिस के सामने अब कई अहम बिंदुओं की जांच चुनौती है। कोल्ड ड्रिंक में वास्तव में कोई जहरीला पदार्थ मिलाया गया था या नहीं, महिला की तबीयत बिगड़ने का चिकित्सकीय कारण क्या था और इस घटना में बहू की भूमिका थी या नहीं—इन सभी पहलुओं की जांच जरूरी होगी।

इसके अलावा घर से जेवर और नकदी ले जाने के आरोप तथा कथित मोबाइल विवाद की भी पुलिस पड़ताल कर सकती है।फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। मामले में सामने आने वाले मेडिकल रिकॉर्ड, बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment