Balod Breaking: छत्तीसगढ़ में एसिड अटैक की खबर आ रही है। एक कॉलेज छात्रा पर एसिड अटैक हुआ है। मामला बालोद जिला मुख्यालय से सामने आयी है। जहां एक युवती पर एसिड अटैक की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती जिला ग्रंथालय से घर लौट रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उस पर कथित तौर पर एसिड फेंककर हमला कर दिया।
जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
हमले के बाद युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाके में आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही घटना के कारणों और हमले में शामिल व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिसकर्मी की बेटी होने की जानकारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती के पिता पुलिस विभाग में पदस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, युवती पर हमला किस वजह से किया गया और आरोपी की पहचान क्या है, इसे लेकर पुलिस की जांच जारी है।घटना के बाद आमापारा इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बालोद कोतवाली पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
फिलहाल घटना के पीछे की वजह और युवती की चोटों की विस्तृत स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
खबरें अभी अपडेट हो रही है…










