न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG TET ब्रेकिंग: TET की लड़ाई में अब कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन भी कूदा, विशेष बैठक में बनी रणनीति, 8 अक्टूबर को सचिव व DPI से मुलाकात, पढ़िए निर्णय

October 6, 2026 2:26 PM
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा की मांग, 8 अक्टूबर को सौंपेंगे ज्ञापन
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को TET उत्तीर्ण करने का अवसर देने के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में विभिन्न शैक्षिक संगठनों के प्रांताध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में TET परीक्षा, लंबित पदोन्नति, VSK एप के आधार पर वेतन कटौती और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

विशेष TET परीक्षा जल्द कराने की मांग

बैठक में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि 29 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा TET से संबंधित संशोधित निर्णय दिए जाने के करीब पांच माह बाद भी शासन की ओर से विशेष TET परीक्षा आयोजित करने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसके चलते प्रदेश के बड़ी संख्या में शिक्षक असमंजस की स्थिति में हैं और उनकी पदोन्नति तथा भविष्य की सेवा संबंधी संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से शासन से मांग की गई कि शिक्षकों के लिए विशेष TET परीक्षा जल्द आयोजित की जाए। साथ ही परीक्षा की तिथि, समय-सारणी और पाठ्यक्रम तत्काल जारी करने की मांग की गई, ताकि शिक्षक पर्याप्त समय में परीक्षा की तैयारी कर सकें।

लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग

शैक्षिक संगठनों ने व्याख्याता, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला, शिक्षक और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के लंबित पदोन्नति प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।संगठनों ने यह भी मांग रखी कि जिन पदों पर पदोन्नति के लिए TET अनिवार्य किया गया है, वहां सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अधीन वर्ष 2028 तक TET उत्तीर्ण करने की बाध्यता को सशर्त रखते हुए पदोन्नति प्रदान की जाए।

VSK एप से वेतन कटौती का विरोध

बैठक में VSK एप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर सीधे वेतन कटौती किए जाने के निर्देश का भी विरोध किया गया। संगठनों का कहना है कि यदि VSK एप में किसी शिक्षक या कर्मचारी की अनुपस्थिति दर्ज होती है, तो वेतन कटौती अथवा अन्य कार्रवाई से पहले संबंधित संस्था प्रमुख से वास्तविक स्थिति का प्रमाणीकरण कराया जाना चाहिए।

पेंशन प्रकरणों के लिए विशेष शिविर की मांग

बैठक में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की भी मांग की गई। इसके लिए विशेष पेंशन शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया गया। संगठनों ने दस्तावेजों की मांग, जांच और आवश्यक प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल एवं समयबद्ध बनाने पर जोर दिया।

8 अक्टूबर को शिक्षा सचिव को सौंपेंगे ज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन सभी मांगों को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में विभिन्न शैक्षिक संगठनों के प्रांताध्यक्ष शिक्षा सचिव एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंपेंगे।

फेडरेशन ने कहा है कि यदि शासन की ओर से TET परीक्षा आयोजित करने, लंबित पदोन्नति और अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो विभिन्न शैक्षिक संगठन आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। संगठन ने मंत्रालय एवं संचालनालय के घेराव की चेतावनी भी दी है।

बैठक में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महासचिव चंद्रशेखर तिवारी, प्रमुख सलाहकार राजेश चटर्जी, प्रदेश प्रवक्ता पंकज पांडे, संयुक्त सचिव मनोज साहू समेत विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment