न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक 11 अक्टूबर को: CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होगी बैठक, इन अहम मुद्दों पर नजर

छत्तीसगढ़ में CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक होगी। सरकारी कर्मचारियों की नजर भी इस बैठक पर होगी।

October 7, 2026 12:46 PM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 11 अक्टूबर, रविवार को होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित की जाएगी। सरकार की ओर से बैठक को लेकर कार्यक्रम की जानकारी जारी की गई है।

नवरात्र के पहले दिन होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हैं। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे में किन-किन प्रस्तावों को शामिल किया गया है, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था व TET पर क्या हो पाएगा निर्णय ?अभी तय नहीं

प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा सुविधा को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। TET को लेकर शिक्षकों की भी मांगे चल रही है। पिछली कैबिनेट बैठक से पहले भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा और उम्मीदें थीं, लेकिन उस समय इस संबंध में कोई निर्णय सामने नहीं आया।

ऐसे में आगामी 11 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक को लेकर कर्मचारी संगठनों और सरकारी कर्मचारियों की नजर इस मुद्दे पर भी बनी हुई है। हालांकि, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को लेकर बैठक में निर्णय होगा या नहीं, यह कैबिनेट के आधिकारिक एजेंडे और बैठक के बाद सामने आने वाले फैसलों से ही स्पष्ट होगा। वहीं स्पेशल TET को लेकर भी चर्चाएं तेज है। हालांकि ये सिर्फ अभी आकलन है, एजेंडे अभी तय नहीं हुए है।

कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। सरकार की नीतियों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े विषयों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।बैठक के बाद कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी सामने आने पर यह स्पष्ट होगा कि किन प्रस्तावों को मंजूरी मिली और किन मुद्दों पर आगे निर्णय लिया गया।

नवरात्र के पहले दिन होगी बैठक

इस बार कैबिनेट की बैठक नवरात्र के पहले दिन 11 अक्टूबर को हो रही है। साथ ही मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद ये अहम बैठक हो रही है। जाहिर है दौरे के दौरान हुए फैसले पर भी कैबिनेट की सहमति ली जायेगी। फिलहाल सबसे ज्यादा निगाहें उन प्रस्तावों पर हैं, जिन पर सरकार आगामी बैठक में निर्णय ले सकती है। खासकर सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों और कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment