न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगे थे 70 हजार

June 30, 2026 4:25 PM
---Advertisement---

Chhattisgarh ACB Trap। छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोरों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। ACB की लगातार कार्रवाई जारी है, लेकिन दुर्भाग्यजनक बात ये है कि लगातार कार्रवाई के बावजूद रिश्वतखोरी का प्रकरण कम नहीं हो रहा है। इस बार नया मामला कोंडागांव जिले से सामने आया है। जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपी को नामांतरण प्रकरण में रिश्वत की तीसरी किश्त लेते समय ट्रैप कर पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।जानकारी के अनुसार, ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी कि उसके नामांतरण प्रकरण में पिता और बुआ का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के बदले तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की है।

इधर, शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ट्रैप की योजना बनाई गई। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता पहले ही आरोपी को दो किश्तों में 15 हजार रुपये और 20 हजार रुपये, यानी कुल 35 हजार रुपये दे चुका था। मंगलवार को शिकायतकर्ता जब रिश्वत की तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेकर फरसगांव तहसील कार्यालय पहुंचा, तब पहले से घात लगाए बैठी ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश रंगारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

टीम ने मौके पर रिश्वत की राशि जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।कार्रवाई के बाद एसीबी अधिकारियों ने तहसील कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। मामले में रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस प्रकरण में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।

एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार हो रही ACB की कार्रवाई के बीच फरसगांव तहसील कार्यालय की यह घटना एक बार फिर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

 

कोंडागांव में ACB की बड़ी कार्रवाई: तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगे थे 70 हजार

Slug (URL):
https://newsposthindi.com/kondagaon-acb-reader-mukesh-rangari-bribe-arrest-namantaran-case

Tags:
कोंडागांव ACB, फरसगांव तहसील, मुकेश रंगारी, रिश्वतखोरी, ACB छत्तीसगढ़, नामांतरण मामला, तहसीलदार रीडर गिरफ्तार, भ्रष्टाचार, Chhattisgarh News, Kondagaon News, Anti Corruption Bureau, Breaking News, Farasgaon Tehsil, Bribe Case, CG News

Meta Description:
कोंडागांव के फरसगांव तहसील कार्यालय में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नामांतरण के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप।

Focus Keyword:
कोंडागांव ACB कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment