Aaj Ka Rashifal: 10 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि
आज रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। व्यापार में विस्तार और आर्थिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। परिवारिक मनमुटाव को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। भाई के साथ व्यापार में अनबन हो सकता है।
वृषभ राशि
कार्यों में सफलता मिलने के साथ पुराने रुके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और परिवार में शुभ कार्यों की चर्चा हो सकती है। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। पुराने केस फिर से उजागर हो सकते हैं। कोर्ट-पुलिस के विवाद से थोड़ा बचकर रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
मिथुन राशि
व्यापार में लाभ के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कार्यकुशलता के कारण अधिकारियों का विश्वास जीतेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खान-पान में लापरवाही न करें। पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। आज कहीं यात्रा का संयोग है। नये प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है।
कर्क राशि
निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। पुत्र की वजह से कोई नया विवाद हो सकता है। प्रेम विवाह या पढ़ाई संबंधी को कोई परेशानी से परिवार में क्लेश रहेगा।
सिंह राशि
कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। समय का सही उपयोग करें और जल्दबाजी से बचें। अपने लोगों से सतर्क रहें, कुछ अपने लोग चुगली कर आपकी छवि बिगाड़ सकते हैं।
कन्या राशि
रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। हालांकि मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी विवाद से दूरी बनाए रखें। पुलिस की नौकरी करने वाले जातक को विभाग से कुछ सजा मिल सकती है। सावधान रहें..।
तुला राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होगा और संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पत्नी या पुत्र के किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। पुराना धन वापस मिल सकता है, वैसा पैसा, जिसे आप नहीं लौटने की उम्मीद कर बैठे हो, वो वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। भाई के साथ मतभेद चल रहे हों, तो आज ही उसे खत्म करें। आने वाले दिनों में भाई की बहुत ज्यादा जरूरत होने वाली है।
धनु राशि
व्यापार में नए अनुबंध मिलने की संभावना है। आईटी और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। आज मौत से सामना हो सकता है, गाड़ी चलाते वक्त विशेष सावधानी बरतें।
मकर राशि
आर्थिक लाभ मिलने के साथ सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। हालांकि किसी आरोप या विवाद से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और धैर्य से कार्य करें। घर में क्लेश हो सकता है। पुराने संपत्ति विवाद से परिवार में फूट पड़ सकता है। माता-पिता के सहयोग से कुछ बड़ा काम होने वाला है।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। कला, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां हो सकती हैं। पुत्री के विवाह में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि
निवेश और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं। नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्य समय पर पूरे होंगे। आज पुराने विवाद सुलझ जायेंगे। पुत्र की वजह से दिन भर परेशान रहेंगे। पुत्र के प्रेम संबंध की वजह से विवाद बढ़ेगा।
आज का शुभ रंग
पीला एवं हरा
आज का शुभ अंक
5 और 9
Disclaimer
यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की सामान्य गणना पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली, दशा और गोचर के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।














