न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

20 जुलाई 2026 राशिफल: सोमवार को किस राशि पर बरसेगी भगवान शंकर की कृपा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

20 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, करियर, नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन और शुभ रंग व शुभ अंक की पूरी जानकारी।

July 20, 2026 1:48 AM
---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal: 20 जुलाई 2026, सोमवार का दिन सप्ताह के शुरुआत का दिन है। सभी राशियों के करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जबकि कुछ को खर्च और निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज अनावश्यक कर्ज लेने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में रुकी हुई रकम मिलने की संभावना है और साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को समय पर कार्य पूरा करने से वरिष्ठों की सराहना मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पैसों से जुड़ा कोई मामला भी सामने आएगा, उस में जल्दबाजी न करें । हफ्ते के आखिर तक कहीं छोटी यात्रा या कुछ नया करने का मन बन सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक यात्राएं लाभ दिला सकती हैं और बैंकिंग या ऋण संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अनुभव का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। यदि रिश्तों में कोई बात अटकी हुई है तो धैर्य रखना होगा। हफ्ते के अंत में निवेश या पैसों से जुड़ा कोई फैसला स्पष्ट होगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि (Gemini)

आज लेन-देन और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। व्यापार में नए फैसले जल्दबाजी में न लें। कार्यस्थल पर विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार के साथ संवाद बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता सफलता की कुंजी रहेगी। हफ्ते के आखिर में किसी रिश्ते या पार्टनरशिप की तरफ ध्यान जाएगा। कुछ भी बोलने या साइन करने से पहले एक बार सोच ले। बुध अभी वक्री है, जल्दबाजी उलझन बढ़ाएगी। इसलिए शांत और संयम में रहकर चीजों को समझें और फिर ही कोई फैसला लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापारिक यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा और विद्यार्थियों को अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। घर वालों की भावनाओं को समझने और उनकी जरूरतों को पूरा करने से भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। किसी क्रिएटिव काम में या अपनों के साथ समय बिताना आपकी खुशी बढ़ाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह राशि (Leo)

आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर मिलेंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को विशेष लाभ हो सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। आपका आकर्षण इस हफ्ते काफी बढ़ा रहेगा, इसे रिश्तों को बेहतर बनाने में इस्तेमाल करें। क्योंकि लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और मांगे भी। बेवजह की बहस से दूर रहें, विनम्रता माहौल को हल्का रखेगी।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और कार्यक्षमता बढ़ेगी। व्यापार में नए ग्राहक मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका कोई बड़ा ऑर्डर या अनुबंध आगे बढ़ सकता है। प्रतियोगिता में भी आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी से बातचीत बढ़ाने और कुछ नया सीखने के मौके मिल सकते हैं। आखिर में ध्यान घर और भावनात्मक सुकून की तरफ आएगा। करियर की किसी बड़ी योजना को आगे बढ़ाने से पहले उसे एक बार फिर देख लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

तुला राशि (Libra)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। निवेश और भूमि से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। साझेदारी के कारोबार में लिखित समझौते ध्यान से करें। सरकारी कार्य समय पर पूरे करने का प्रयास करें। खर्चों और पैसों की आदतों पर नजर डालना भी जरूरी रहेगा। हफ्ते के आखिर में नेटवर्किंग, छोटी यात्राएं और कुछ सीखना, तीनों साथ में पूरे होंगे।कोई भी दस्तावेज साइन करने से पहले उसे दोबारा पढ़ लें।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। रुका हुआ भुगतान मिलने के योग हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पढ़ाई या आध्यात्मिक रुचि से जुड़ा कोई काम इस हफ्ते खास फायदा देगा। कोई बड़ा फैसला लंबी अवधि को ध्यान में रखते हुए लें। भावनात्मक स्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया न दें। दोस्तों का साथ हिम्मत और मजबूती देगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius)

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। व्यापार में नए अनुबंध मिलने के योग हैं। पारिवारिक व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित रखें। कुछ जरूरी बातचीत में देरी हो सकती है। बुध अभी वक्री है, धैर्य रखना बेहतर रहेगा। पेशेवर संपर्कों से बातचीत को हल्के में न लें। खुद के साथ शांति से समय बिताना मानसिक स्पष्टता देगा। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें, नतीजे धीरे-धीरे दिखेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर राशि (Capricorn)

भाग्य का साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में नई रणनीति लाभ दे सकती है। पुराने ग्राहकों के साथ संबंध मजबूत होंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। यात्रा या आध्यात्मिक रुचि की तरफ मन खिंच सकता है। हफ्ते के आखिर में करियर से जुड़ा कोई मौका मिल सकता है या आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। आपके अनुशासन के साथ काम करने का फल इस हफ्ते दिखना शुरू हो सकता है, इसलिए अपनी मेहनत जारी रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8

कुंभ राशि (Aquarius)

आज धैर्य और संयम बनाए रखें। व्यापार में टैक्स, बैंकिंग और दस्तावेजों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। नए निवेश से पहले सभी पहलुओं की समीक्षा करें। साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखना लाभदायक रहेगा। पेशेवर रिश्तों को मजबूत करने का मन बनेगा, टीम के साथ लंच प्लान या कोई एक्टिविटी प्लान कर सकते हैं। हफ्ते के आखिर में आराम करने और भविष्य की योजना बनाने का वक्त मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces)

साझेदारी और पारिवारिक संबंधों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने ग्राहकों और साझेदारों से सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में संतुलित निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। आपका ध्यान खर्चों को व्यवस्थित करने और जिम्मेदारियां पूरी करने पर रहने वाला है। इसके बाद कोई यात्रा, पढ़ाई या किसी नई सोच के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। करियर से जुड़ी सफलता और जिम्मेदारियां आपका ध्यान खींचेंगी। हफ्ते के आखिर में टीमवर्क और लंबी अवधि की योजना बनाने का मन करेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment