न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: सोमवार को मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का हाल

Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: जानिए 27 जुलाई 2026 सोमवार का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का दैनिक राशिफल, करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।

July 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---11

Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: सोमवार, 27 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च, तनाव और विवाद से बचकर चलने की जरूरत होगी। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पारिवारिक जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों पर भी प्रभाव डालेगी। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन ज्ञान और सीखने के लिए अनुकूल रहेगा। अध्ययन-अध्यापन में रुचि बढ़ेगी और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। बेवजह की भागदौड़ से बचें और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपका विवाद आज खत्म हो सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1, 4, 6

वृषभ राशि (Taurus)

महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति पर दबाव महसूस हो सकता है और खर्च बढ़ने से चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी से विवाद करने से बचें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। भाई के साथ विवाद आज परिवारिक तौर पर सुलझ सकता है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2, 5, 7

मिथुन राशि (Gemini)

मेहनत का पूरा लाभ मिलने के संकेत हैं। कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी तरह के भ्रम से बचें। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। संतान की पढ़ाई को लेकर कुछ नयी चिंता सामने आ सकती है।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3, 6, 7

कर्क राशि (Cancer)

सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी रह सकती है, लेकिन मेलजोल और समझदारी से कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। आज का दिन भागदौड़ वाली रहेगी। कुछ विवादों में फंस सकते हैं।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 4, 6, 8

सिंह राशि (Leo)

करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने या इंटरव्यू देने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। यात्रा भी लाभदायक सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों को आज विभागीय परेशानी उठानी पड़ सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 5, 8, 9

कन्या राशि (Virgo)

पुरानी समस्याएं फिर सामने आ सकती हैं। कार्यों में संघर्ष रहेगा, लेकिन धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से बहस करने से बचें। गलत संगति नुकसान पहुंचा सकती है। गाड़ी चलाते वक्त आज विशेष सावधानी रखें।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4, 7, 9

तुला राशि (Libra)

पुराने प्रयासों का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। भरोसेमंद समझे जाने वाले लोगों से भी सतर्क रहें। धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5, 7, 9

वृश्चिक राशि (Scorpio)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार और नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लेन-देन के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराना धन मिलने का संयोग दिख रहा है।

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 2, 5, 9

धनु राशि (Sagittarius)

संतोष और धैर्य से किए गए कार्य सफल होंगे। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन व्यापार में लाभ के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नयी प्रापर्टी की डील आज फाइनल हो सकती है। आज दिन भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4, 6, 8

मकर राशि (Capricorn)

मनोकामनाएं पूरी होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में समय और धन खर्च हो सकता है। व्यापार में कुछ बाधाएं रहेंगी, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें।पुलिस से आज किसी मुद्दे पर वास्ता पड़ सकता है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3, 5, 7

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नई ऊर्जा का अनुभव होगा। नौकरी और व्यापार में संतुलित स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी गलतियां आपके लिए घातक बन सकती है। बेहतर होगा, पहले ही प्रायश्चित कर ले।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6, 9

मीन राशि (Pisces)

आज योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य सफल होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बैंक या आर्थिक संंबंधी परेशानी से सामना होगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3, 6, 7

आज का उपाय (27 जुलाई 2026)

सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करें, “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें और जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्तु या दूध का दान करें। इससे मानसिक शांति, आर्थिक उन्नति और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment