न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

9 July 2026 Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक आज कैसा रहेगा दिन, जानिये किसे रहना होगा सतर्क, किस पर बरसेगी कृपा

9 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी।

July 9, 2026 2:37 AM
---Advertisement---

Daily Horoscope: 9 जुलाई 2026, आज गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव में गोचर कर रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में तथा शनि मीन राशि में विराजमान हैं। गुरुवार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। आज भगवान शिव का रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जप और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा।

मेष

आज का दिन संतोषजनक रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। मनोरंजन की ओर रुचि बढ़ेगी और किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा का अवसर मिल सकता है। खर्च अपेक्षाकृत अधिक रहेगा, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।पड़ोसियों से किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है। व्यावहार संयमित रखें।

वृषभ

आज कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सरकारी मामलों में सावधानी बरतें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहने की संभावना है। शंका और भ्रम के कारण रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है। पुत्र की वजह से परिवार चिंतित रहेगा। व्यापार में ज्यादा ध्यान देना होगा।

मिथुन

बुद्धिमत्ता और सूझबूझ से कई महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान मिलेगा। कारोबार और नौकरी में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। सोच-समझकर लिया गया निर्णय लाभ देगा। मन व्यथित हो सकता है, अपने से मिले धोखे के बाद आप टूट सकते हैं।

कर्क

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनचाही घटनाएं घटित होने की संभावना है। खान-पान और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ज्ञान-विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी और यात्रा के भी योग बन रहे हैं। पुत्री की पढ़ाई की चिंता बढायेगी। प्रेम विवाह को लेकर भी तनाव की स्थिति परिवार में दिखेगी।

सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने विवाद समाप्त होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, हालांकि खर्च भी बढ़ सकता है। गाड़ी खरीदने का योग दिख रहा है, लेकिन फिलहाल उसे दो-चार दिन के लिए टालना उचित रहेगा।

कन्या

मानसिक तनाव बना रह सकता है। उन्नति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। विरोधियों से सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। आस्था की ओर मन का झुकाव रहेगा। लेकिन काम की वजह से खान-पान में काफी व्यवधान आयेगा।

तुला

लंबे समय से रुकी हुई योजना पूरी होने की संभावना है। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी और यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार में नए संपर्क लाभ पहुंचाएंगे। जिनसे मन ना लगा हो, उनसे आज मुलाकात हो सकती है। भाई के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी शुरू हो सकती है।

वृश्चिक

ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। किसी मांगलिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और यात्रा सुखद रहेगी। पत्नी गर्व का अहसास करायेगी। आफिस में किये कामों की आज सब जगह सराहना होगी। हो सके तो आज मंदिर में प्रसाद जरूर चढायें।

धनु

प्रगति के मार्ग में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक मामलों को लेकर असंतोष रह सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब संभव है। प्रेम संबंधों में कटुता से बचें। सरकारी कार्यों में अपेक्षित सहयोग मिलने में देरी हो सकती है। भाई के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। मां-पिता के साथ आज पूरा दिन गुजारें, मन को शांति मिलेगी।

मकर

कठिनाइयों का समाधान मिलेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। विवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि की प्राप्ति के योग हैं। दिल की बात आज अपनी प्रेमिका से करने का सबसे अनुकूल वक्त है। प्रेम का इजहार करें, उसकी स्वीकारोक्ति की काफी संभावना है।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में अनचाहा मेहमान आ सकता है। फिजुलखर्ची पर थोड़ा ध्यान दें। पत्नी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

मीन

आज आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की लोग सराहना करेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और अपनों का साथ मिलेगा। किसी बुरी आदत से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वही भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी मुस्कान और सकारात्मक सोच लोगों को आकर्षित करेगी। नई मुलाकातें लाभदायक साबित होंगी। करियर और रिश्तों, दोनों में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment