धमतरी। धमतरी से एक बड़ी घटना की खबर आयी है। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना नारी पुल के पास हुई। मृतक की पहचान नीरज साहू, निवासी कुंडेल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज साहू पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।
पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या है या फिर हादसा, इसे लेकर जांच चल रही है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है। हालांकि ये खबरें भी आ रही थी कि ये पूरी घटना हत्या की भी हो सकती है, लेकिन अब इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कुछ लोगों का दावा है कि शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। लेकिन जब तक पुलिस का अधिकारिक बयान इस मामले में ना आ जाये, तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायेगी।
पुलिस जांच में जुटी है, घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।कुरुद थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
खबरें अपडेट की जा रही है, पुलिस से डिटेल मिलने के बाद अपडेट की जायेगी….


















