न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: धमतरी में युवक की हत्या या हादसा? पुलिस जांच में जुटी

धमतरी के कुरुद थाना क्षेत्र के नारी पुल के पास युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कुंडेल निवासी नीरज साहू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

July 22, 2026 6:40 AM
---Advertisement---11

धमतरी। धमतरी से एक बड़ी घटना की खबर आयी है। जिले के कुरुद थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना नारी पुल के पास हुई। मृतक की पहचान नीरज साहू, निवासी कुंडेल, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज साहू पिकअप वाहन चलाने का काम करता था।

पुलिस को मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की हत्या है या फिर हादसा, इसे लेकर जांच चल रही है। अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है। हालांकि ये खबरें भी आ रही थी कि ये पूरी घटना हत्या की भी हो सकती है, लेकिन अब इस मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कुछ लोगों का दावा है कि शरीर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। लेकिन जब तक पुलिस का अधिकारिक बयान इस मामले में ना आ जाये, तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायेगी।

पुलिस जांच में जुटी है, घटना के कारणों का अभी आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।कुरुद थाना पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

खबरें अपडेट की जा रही है, पुलिस से डिटेल मिलने के बाद अपडेट की जायेगी….

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment