न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ में 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन शुरू; 11 अक्टूबर को होगी परीक्षा, पढ़िए डिटेल

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 795 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक होंगे, जबकि परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

July 29, 2026 12:57 PM
TEACHER VACANCY
---Advertisement---11

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 795 सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है।

24 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 21 अगस्त तक मिलेगा मौका

भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 24 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • त्रुटि सुधार अवधि: 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
  • परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी: 5 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालय

795 पदों पर होगी भर्ती

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग) के कुल 795 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला-वार रिक्तियों का विवरण भी विज्ञापन में जारी किया गया है।

इनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं—

  • बलौदाबाजार-भाटापारा – 80 पद
  • रायपुर – 70 पद
  • महासमुंद – 65 पद
  • दुर्ग – 80 पद
  • बालोद – 50 पद
  • बेमेतरा – 70 पद
  • राजनांदगांव – 70 पद
  • कबीरधाम – 70 पद
  • जांजगीर-चांपा – 70 पद
  • मुंगेली – 70 पद
  • रायगढ़ – 20 पद
  • बिलासपुर – 80 पद

ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया

भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य शासन की वर्तमान नीति के अनुसार शुल्क वापसी भी की जाएगी।

विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य दिशा-निर्देश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध हैं।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment