छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश में कुल 795 सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) निर्धारित की गई है।
24 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 21 अगस्त तक मिलेगा मौका
भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। अभ्यर्थी CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 24 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
- त्रुटि सुधार अवधि: 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक)
- संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
- परीक्षा समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
- प्रवेश पत्र जारी: 5 अक्टूबर 2026
- परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालय
795 पदों पर होगी भर्ती
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन के अनुसार सहायक शिक्षक (ई-संवर्ग) के कुल 795 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला-वार रिक्तियों का विवरण भी विज्ञापन में जारी किया गया है।
इनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं—
- बलौदाबाजार-भाटापारा – 80 पद
- रायपुर – 70 पद
- महासमुंद – 65 पद
- दुर्ग – 80 पद
- बालोद – 50 पद
- बेमेतरा – 70 पद
- राजनांदगांव – 70 पद
- कबीरधाम – 70 पद
- जांजगीर-चांपा – 70 पद
- मुंगेली – 70 पद
- रायगढ़ – 20 पद
- बिलासपुर – 80 पद
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया
भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। परीक्षा शुल्क सफलतापूर्वक जमा करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य शासन की वर्तमान नीति के अनुसार शुल्क वापसी भी की जाएगी।
विस्तृत पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य दिशा-निर्देश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध हैं।






















