न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG Education News: स्कूल में शराब पीने वाले दोनों शिक्षक निलंबित, वायरल वीडियो पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

Gariband News: मैनपुर के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पीते हुए वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच जारी है।

August 3, 2026 9:27 AM
---Advertisement---11

School Teacher Suspend। छात्रों का क्लास लेना छोड़ स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षकों की छुट्टी हो गयी है। VIDEO वायरल होने पर शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ये मामला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले का है। जहां स्कूल में शराब पार्टी करने का वीडियो वायरल वायरल हुआ था। मैनपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गाड़ियां के सरकारी स्कूल में शिक्षकों ने की शराब पार्टी
स्कूल शिक्षकों ने छलकाए जाम

इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों के कृत्य को काफी गंभीर माना है। मामले को गंभीर मानते हुए दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी किया है। इससे पहले दोनों से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन जवाब में दोनों शिक्षक शराब, अंडा और चखना टेबल पर क्यों रखा था, इसका संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये।

 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल कार्यालय के भीतर शराब पीते और चखना करते हुए दिखाई दे रहे थे।सबसे गंभीर बात यह रही कि उसी दौरान कई छात्र-छात्राएं स्कूल परिसर में मौजूद थे, लेकिन पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया।

GarIaband School News: स्कूल में शराब पार्टी करते मिले दो शिक्षक! किताबों की मेज पर बोतल और चखना, VIDEO वायरल होने के बाद मचा बवाल

निलंबन का आदेश जारी

संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) दिया जाएगा।

गरियाबंद में स्कूल में शराब पार्टी करने वाले शिक्षक सस्पेंड
शिक्षक का सस्पेंशन ऑर्डर
गरियाबंद में स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक सस्पेंड, JD का आदेश जारी
शिक्षक का निलंबन आदेश जारी

विभागीय जांच जारी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आरोप प्रमाणित होते हैं तो नियमों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अनुशासन और शिक्षकीय मर्यादा बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

स्कूल में आया था शर्मनाक मामला

आपको बता दें कि इस मामले में एक वीडियो जो वायरल हुआ था, उसमें स्पष्ट दिख रहा था कि स्कूली बच्चे कक्षा छोड़कर स्कूल में धमाचौकड़ी कर रहे थे और दोनों शिक्षक स्कूल में बैठकर शराब पी रहे थे। जिस स्कूल की टेबल पर किताबें रखी जाती थी, उस टेंबल पर शराब, अंडा व चखना सजाकर रखा हुआ था। जब ग्रामीणों ने वीडियो बनाना शुरू किया, तो शराबी शिक्षकों ने इंग्लिश में ही डांटना शुरू कर दिया… गेट आउट… गेट आउट फ्राम हेयर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment