न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

आज का राशिफल 1 जुलाई 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मिथुन के लिए निवेश का शुभ समय

1 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का करियर, कारोबार, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल, साथ ही आज क्या करें और क्या न करें।

July 1, 2026 4:18 AM
---Advertisement---

1 July 2026 Rashifal: ज्योतिष के अनुसार 1 जुलाई 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। जहां मिथुन राशि वालों के लिए नए निवेश के योग बन रहे हैं, वहीं धनु राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

ऑफिस में आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता बढ़ा सकता है। धनयोग है, पुराने बकाये पैसे वापस मिलेंगे।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी अहम दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें।

वृषभ राशि

नौकरी में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खरीदारी से बचें। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।मन अध्यात्म की तरफ झुका रहेगा। पड़ोंसियों से कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वभाव में सरलता रखें।

आज क्या करें: मंदिर में मोदक का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: उधार देने या पैसों के लेन-देन से बचें।

मिथुन राशि

ऑफिस और बिजनेस दोनों में लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप वाले कारोबार में मुनाफा मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए निवेश के लिए दिन शुभ है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचे।

आज क्या करें: किसी कन्या को हरी चूड़ियां भेंट करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

कर्क राशि

ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। पैसों का बड़ा नुकसान होगा। आज महंगा सामान टूट सकता है। घर में साफ सफाई के दौरान सावधानी रखें।

आज क्या करें: जरूरतमंद को अन्न का दान करें।
आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

सिंह राशि

कला, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। कारोबार में तरक्की होगी और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। टूटा हुआ प्रेम संबंध आज फिर से जुड़ने का मौका देगा। सोच समझकर रिश्ते को स्वीकार करें। अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता रखें।

आज क्या करें: गायत्री मंत्र का 11 बार जाप करें।
आज क्या न करें: अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कन्या राशि

नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज अवसर मिल सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के योग हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी। मंदिर जाने का अवसर मिलेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसे की बर्बादी पर विवाद हो सकता है।

आज क्या करें: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज क्या न करें: ऑफिस में किसी की बुराई न करें।

तुला राशि

करियर और व्यापार में आपकी संवाद क्षमता नए अवसर दिलाएगी। मैनेजमेंट आपके काम से प्रभावित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। वैवाहिक संबंध में फूट पड़ सकता है। पत्नी नाराज होकर कुछ बड़ा कदम उठा सकती है। रिश्ते को संभालिये।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

♏ वृश्चिक राशि

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए प्रयास करना पड़ेगा। नया निवेश फिलहाल टाल दें।आज पुलिस थाने जाना पड़ सकता है। पड़ोसियों से कुछ गंभीर विवाद या दुर्घटना की वजह से कुछ झगड़ा हो सकता है।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और चंदन अर्पित करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाएं और निजी बातें किसी से साझा न करें।

धनु राशि

चंद्रमा आपकी राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार या निवेश से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी।

आज क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास में आकर गलती न करें।

 मकर राशि

विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में काम का दबाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियों से बचें। नींद की समस्या हो सकती है। पत्नी आज किसी कार्य में सफल होगी। आज कहीं से पैसा आ सकता है। आसपास कुछ विश्वासघाती लोग है, उसे पहचाने और सतर्क रहें।

आज क्या करें: पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: देर रात तक नकारात्मक विचारों में न उलझें।

 कुंभ राशि

लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। अचानक धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि आपका खुद का स्वास्थ्य आपको परेशान करेगा। मन में कुछ गलत विचार आ सकते हैं। भगवान की आराधना करें।

आज क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें।
आज क्या न करें: नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने से बचें।

 मीन राशि

करियर में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ के संकेत हैं। सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। बेटा का प्रेम संबंध आज तनाव बढ़ायेगा, कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है।

आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: किसी भी काम को टालने की आदत से बचें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment