Aaj Ka Rashifal 2 August 2026: आज अगस्त माह का पहला दिन है। शनिवार का ये दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को व्यवहार, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज का दिन आपके करियर, व्यापार, परिवार और निवेश से जुड़े मामलों में ग्रहों की स्थिति अलग-अलग परिणाम दे सकती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष राशि
दिन सुकून वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि बातचीत में संयम रखें, क्योंकि कठोर शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। कामों में जल्दबाजी ना करें।
शुभ रंग-नारंगी(हल्का भगवा)। शुभ अंक- 7
वृषभ राशि
आज अपनी अलग राह चुन सकते हैं। परिवार से बगावत का ख्याल आयेगा, लेकिन संयम से काम लें। आज लापरवाही से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें। परिचित लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, लेकिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग हैं।
शुभ रंग-सुनहरा या गहरा पीला। शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
दिन काफी अस्त व्यस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आवश्यक संसाधनों की कमी से काम प्रभावित हो सकता है। परिवार में विवादों से बचें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। स्वास्थ्यगत कारणों से आज का दिन आपके लिए परेशानाी भरा रहेगा।
शुभ रंग- काला। शुभ अंक- 4
कर्क राशि
परिवार को संभालिये, अंदरुनी मनमुटाव परिवार को तोड़ रहा है। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। प्रभाव और संपर्कों का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा, इसलिए धैर्य रखें। पुत्र की चिंता कीजिये।
शुभ रंग-स्लेटी। शुभ अंक- 2
सिंह राशि
आप नये रास्ते चुन सकते हैं, जोखिम तो हैं, लेकिन सफलता भी मिलेगी। आज परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालना आपके हित में रहेगा। नई योजनाओं, लेखन और अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जिम्मेदारियां अधिक रहने से दिन व्यस्त रहेगा।
शुभ रंग- हल्का नीला या आसमानी नीला। शुभ अंक- 1
कन्या राशि
आज का दिन आपको अंदर से मजबूत करेगा। परिवार के लोग फिर से एकजुट होंगे। दोस्तों के साथ पुराने विवाद सुलझने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। संपत्ति या वाहन के लेन-देन में कागजी प्रक्रिया सावधानी से पूरी करें।
शुभ रंग- गुलाबी। शुभ अंक- 6
तुला राशि
आज का दिन आपको सच्चाई का अहसास करेगा। कई दोस्त आपसे दूर होंगे। भाई के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करें। आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
शुभ रंग- काला। शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
खुद को मजबूत रखिये। अब वक्त आ गया है, जब लोग आपको परखेंगे, नाकामयाबी पर आपसे दूर होंगे। आज साहसिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार और मित्रों की तरफ से भी असहयोग की भावना दिख सकती है।। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
शुभ रंग-सफेद या गहरा नीला। शुभ अंक- 5
धनु राशि
परिवार के मुखिया हैं तो आपको अपने परिवार पर गर्व का अहसास होगा। परिवार में कोई ऐसा होगा, जिसकी कामयाबी पूरे परिवार में हर्ष का माहौल पैदा करेगा। अनुशासन और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन उसका संतोषजनक परिणाम भी मिलेगा। घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन संभव है।
शुभ रंग- पीला। शुभ अंक- 2
मकर राशि
आज का दिन परेशानी बढ़ा सकता है। पत्नी या घर के किसी सदस्य की तबीयत पर पूरा परिवार काफी चिंतित रहेगा। व्यापार विस्तार के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। बिना मांगी सलाह देने से बचें और विवादों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान दें। पुराना पैसा मिल सकता है।
शुभ रंग-गहरा हरा । शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
नयी शुरुआत के लिए तैयार हो जाइये, वक्त आज आपके साथ रहेगा। युवाओं को करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है, जिस पर खर्च भी होगा। आज किस्मत की मेहरबानी दिखें।
शुभ रंग-सफेद। शुभ अंक- 3
मीन राशि
नौकरी व रोजगार में कुछ झटका लग सकता है। अपना रोजगार शुरू करने का आज सही वक्त नहीं है। टाल सकते हैं तो 11 अगस्त तक के लिए इसे टाल दें। अचानक योजनाओं में बदलाव होने से मानसिक तनाव हो सकता है। आजीविका और रोजगार से जुड़े प्रयास सफल होंगे। व्यापार और आय के नए स्रोत विकसित होने की संभावना है।
शुभ रंग-लाल। शुभ अंक- 5
व्यापार-भविष्य
श्रावण कृष्ण तृतीया पर शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। गुड़, खांड, तिलहन, तेल, अलसी और सरसों में नरमी रह सकती है, जबकि रूई और चांदी में तेजी के योग हैं। व्यापारियों के लिए सुबह 10:30 बजे से 10:45 बजे के बीच बाजार की चाल का आकलन करके निर्णय लेना लाभदायक हो सकता है।
आज का भाग्यांक
1925






















