मेष (Aries)
आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत टालें। नौकरी में काम का दबाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ (Taurus)
आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान दें। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच काम आएगी। घर में मेहमान आने से खुशी का माहौल रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मिथुन (Gemini)
आज दुश्मनों पर जीत मिलेगी। बिजनेस में लाभ और प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बचत पर फोकस करें। अचानक यात्रा हो सकती है। परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी।
कर्क (Cancer)
आज दिन मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। चिड़चिड़ापन काम पर असर डालेगा। परिवार में तनाव संभव है। दूसरों को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
सिंह (Leo)
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिक्कत आ सकती है। बिजनेस में काम समय पर पूरा नहीं होगा। ऑफिस में विवाद के संकेत हैं। परिवार में बहस हो सकती है। विद्यार्थियों को परेशानी होगी।
कन्या (Virgo)
आज मेहनत से सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
तुला (Libra)
आज लाभ के अच्छे योग हैं। पुराने निवेश से फायदा होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। रियल एस्टेट में निवेश फायदेमंद रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु (Sagittarius)
आज सतर्क रहें। पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें, विवाद हो सकता है। आलस्य से बचें। परिवार और दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।
मकर (Capricorn)
आज शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में ऊर्जा बनी रहेगी। मौसम बदलने से स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी में अनुभव का लाभ मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में बुजुर्ग की सेहत चिंता दे सकती है।
मीन (Pisces)
आज भाग्य आपका साथ देगा। बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में तारीफ मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें।













