न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Abhishek Sharma 30 Ball Century : अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, 30 गेंद में शतक; 108 रन की पारी में 102 रन चौके-छक्कों से, तोड़ डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में शतक पूरा किया और 9 चौके-11 छक्के लगाए।

September 17, 2026 3:16 PM
अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रन की पारी खेलते अभिषेक शर्मा
---Advertisement---11

Abhishek Sharma 108 Runs: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि गेंदबाजों के पास उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं दिखा। पहले महज 16 गेंदों में अर्धशतक और फिर सिर्फ 30 गेंदों में शतक। अभिषेक ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। यानी उनकी पूरी पारी के 108 में से 102 रन तो उन्होंने सिर्फ चौके-छक्कों से आए।

अभिषेक ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया था। उनकी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी फिफ्टी के लिए 5 छक्के और 5 चौके लगाए। यानी 16 गेंदों में बनाए 50 रन में 48 रन बाउंड्री से आए और सिर्फ 2 रन दौड़कर लिए।

30 गेंद में शतक, फिर भी नहीं रुका तूफान

16 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखा। गेंद चाहे तेज आई हो या स्पिन, उन्होंने हर तरह के गेंदबाज को निशाने पर लिया। देखते ही देखते उनका स्कोर शतक तक पहुंच गया।

अभिषेक ने महज 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। शतक के बाद भी उन्होंने बड़े शॉट खेलना जारी रखा और अपनी पारी को 108 रन तक पहुंचाया। आखिरकार 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद उनका विकेट गिरा।

9 चौके और 11 छक्के, 96 रन बाउंड्री से

अभिषेक की 108 रन की पारी पूरी तरह पावर हिटिंग से भरी रही। उन्होंने कुल 9 चौके और 11 छक्के लगाए। दोनों को जोड़ें तो 20 बाउंड्री से ही उनके खाते में 96 रन आ गए।यानी अभिषेक ने अपनी पारी के करीब 89 फीसदी रन चौके-छक्कों से बनाए। यही वजह रही कि उनकी पारी में रन रेट लगातार बेहद तेज बना रहा और अफगानिस्तान के गेंदबाज दबाव में नजर आए।

पहले ओवर से ही शुरू कर दी थी धुनाई

अभिषेक ने पारी के पहले ही ओवर से बाउंड्री लगानी शुरू कर दी। फजलहक फारूकी के ओवर में उन्होंने चौके से खाता खोला। इसके बाद फारूकी के अगले ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाकर उन्होंने अपना स्कोर तेजी से बढ़ाया।इसके बाद राशिद खान भी अभिषेक के निशाने पर आए। उन्होंने राशिद के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाकर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रखा।

संजू सैमसन ने भी लगाया अर्धशतक

अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन ने भी उपयोगी पारी खेली। संजू ने 35 गेंदों पर 50 रन बनाए और अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हुए। हालांकि इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा की 108 रन की विस्फोटक पारी ने बटोरी।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment