न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

बहन को भेजी थी पति की चैट, कुछ दिन बाद मिली मौत…हाथ, गर्दन और पैरों पर चोट के निशान… क्या अदिति की मौत सिर्फ आत्महत्या थी?

June 25, 2026 11:57 AM
---Advertisement---

बिलासपुर। शहर के दयालबंद इलाके में 28 वर्षीय विवाहिता अदिति मौर्य की संदिग्ध मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौत से ठीक पहले अदिति द्वारा कथित तौर पर अपने पति के किसी दूसरी महिला से संबंधों से जुड़ी चैट का वीडियो रिकॉर्ड कर बहन को भेजने की बात सामने आई है। अब उसकी रहस्यमयी मौत के बाद मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है।

मौत से पहले बनाया था पति की चैट का वीडियो

परिजनों के अनुसार, अदिति को लंबे समय से अपने पति रविकांत मौर्य के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। इसी दौरान उसे पति के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक चैट दिखाई दीं। परिवार का दावा है कि अदिति ने उन चैट्स का वीडियो बनाकर अपनी बड़ी बहन को भेजा था।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद बढ़ गया था। परिजनों का आरोप है कि अदिति मानसिक तनाव और दबाव में रह रही थी।

संदिग्ध हालात में हुई मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

मंगलवार दोपहर अदिति की मौत की खबर सामने आई। पति रविकांत ने पुलिस को बताया कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी और फंदा खुल जाने के कारण वह नीचे गिर गई।लेकिन मायके पक्ष इस दावे को स्वीकार नहीं कर रहा है। परिजनों का कहना है कि अदिति के हाथ, गर्दन, पैर और कान पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। उनका सवाल है कि यदि यह आत्महत्या का मामला है तो शरीर पर इतने निशान कैसे आए? परिवार का यह भी दावा है कि जिस स्थान पर फांसी लगाने की बात कही जा रही है, वहां की परिस्थितियां भी कई सवाल खड़े करती हैं।

“आत्महत्या नहीं, हत्या के एंगल से हो जांच”

मृतका के भाई अभिषेक वर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अदिति की मौत सामान्य नहीं है और इसकी जांच हत्या के एंगल से की जानी चाहिए। परिजनों ने यह आरोप भी लगाया है कि घटना की जानकारी उन्हें तत्काल नहीं दी गई। उन्हें दूसरे लोगों के माध्यम से घटना का पता चला, जिसके बाद वे बिलासपुर पहुंचे।

13 महीने की बेटी छोड़ गई अदिति

अदिति और रविकांत की शादी 10 फरवरी 2019 को हुई थी। दोनों की 13 माह की एक बेटी है। परिवार का कहना है कि अपनी मासूम बच्ची और परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए अदिति आत्महत्या जैसा कदम उठाने वाली महिला नहीं थी।

चैट वीडियो और फोरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी जांच

मामले में अब सबसे अहम कड़ी वह कथित वीडियो माना जा रहा है, जिसे अदिति ने अपनी बहन को भेजा था। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर सकती है। वहीं पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि मौत फांसी के कारण हुई, गिरने से हुई या फिर इसके पीछे कोई और वजह है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment