न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

महानदी किनारे खून से लथपथ मिला शिक्षक का शव, सिर पर वार कर हत्या; किसान नेता का भतीजा था मृतक, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के आरंग में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर का शव महानदी किनारे मिला। सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने जांच की।

September 17, 2026 12:07 PM
आरंग के बनचरौदा में महानदी किनारे शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या के बाद घटनास्थल की जांच करती पुलिस
---Advertisement---11

Teacher Murder: शिक्षक की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना राजधानी रायपुर से सटे आरंग का है। रायपुर जिले के आरंग इलाके में महानदी किनारे एक शिक्षक की हत्या से सनसनी फैल गई। बनचरौदा के पास मुक्तिधाम के नजदीक शिवकुमार चंद्राकर (47) का शव खून से लथपथ हालत में मिला। शिवकुमार शासकीय विद्यालय कुम्हारी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और डगनिया (चंपारण) के निवासी थे।

वह किसान नेता रुपन चंद्राकर के भतीजे बताए जा रहे हैं।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिक्षक के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हुई। घटनास्थल के पास उनकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है। शव मिलने की सूचना के बाद आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दोपहर में ग्रामीणों ने देखा शव

आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों को मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई।शिवकुमार कुम्हारी के शासकीय विद्यालय में शिक्षक थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

सिर पर वार से हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई है। घटनास्थल पर मोटरसाइकिल का मिलना भी जांच का अहम बिंदु है।पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। हालांकि वारदात की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

रायपुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड

हत्या की सूचना के बाद रायपुर से डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात के समय शिक्षक के साथ कौन मौजूद था और वह महानदी किनारे किस वजह से पहुंचे थे।

पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश और वारदात के कारणों की जांच में जुटी है।शिक्षक की हत्या की खबर के बाद इलाके में भी हलचल है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने के साथ मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment