बलरामपुर/वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित DAV पब्लिक स्कूल में बच्चों की पिटाई मामले में स्कूल प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,बच्चों के साथ मारपीट करने वाले दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामले से जुड़े CCTV फुटेज भी सामने आया था,जिसमें स्पष्ट रूप बच्चों के साथ मारपीट किए जाने की घटना दिखाई दे रही थी। आरोप है कि बच्चों को बाल नहीं कटवाने पर डंडे से पीटा गया था। जिसे लेकर पालकों और लोगों में नाराजगी देखा जा रहा था।

बाल नहीं कटवाने पर कर दी पिटाई
बताया जा रहा है कि बच्चे बाल नहीं कटवाए थे, इसी बात से गुस्साए शिक्षकों ने बच्चों को कथित तौर पर सजा दी। उसी दौरान बच्चों की पिटाई की गई, इस पूरे मामले का CCTV फूटेज भी सामने आया है।
CCTV फुटेज सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बच्चों की पिटाई का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई। जिसके बाद दो शिक्षकों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।

स्कूल प्रबंधन की कार्रवाई
इधर बच्चों के साथ मारपीट के मामले में दो शिक्षकों को बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई के बाद स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
फिलहाल, यह मामला वाड्रफनगर के प्रेमनगर स्थित DAV पब्लिक स्कूल से जुड़ा है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर स्कूलों में अनुशासन के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं।



















